फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi in MP Live: पीएम मोदी बोले- विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है एमपी, भूखे रहने की तकलीफ मैं जानता हूं

Sat, 12 Aug 2023 04:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Aug 2023 04:51 PM IST
खास बातें

PM Modi Sagar Visit Live Updates : सागर जिले के बड़तूमा में करीब 100 करोड़ की लागत से संत रविदास का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। मंदिर की आधार शिला रखने प्रधानमंत्री मोदी आज बड़तूमा पहुंचे हैं। वे ढाना ग्राम में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
PM Modi MP Visit Live Narendra Modi Visit Sagar Lay Foundation Stone of Sant Ravidas Temple
मध्य प्रदेश को पीएम ने दी सौगातें। - फोटो : Amar Ujala Digital

लाइव अपडेट

04:22 PM, 12-Aug-2023
पहली बार देश में दलित पिछड़ा और आदिवासी परंपरा को सम्मान मिल रहा है 
आज देश के कई राज्यों में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को अमर करने के लिए म्यूजियम बना रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की। मध्य प्रदेश में भी हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम समाज की रानी कमलापति के नाम पर रखा गया। पातालपानी स्टेशन का नाम डांडिया मां के नाम पर किया है। आज पहली बार देश में दलित पिछड़ा और आदिवासी परंपरा को सम्मान मिल रहा है।
04:16 PM, 12-Aug-2023


सरकार चलाने वालों ने पानी की अहमियत को नहीं समझा

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास दिए जा रहे हैं। घर में सभी जरूरी सुविधाएं हों इसके लिए बिजली कनेक्शन पानी कनेक्शन भी दिया गया है। इसका परिणाम है जीएसटी समाज के लोग आज अपने पैरों पर खड़े हो रहे हैं। उन्हें बराबरी के साथ समाज में सही स्थान मिल रहा है। साथियों सागर ऐसा जिला है, जिसके नाम में तो सागर है ही इसकी पहचान 400 एकड़ की लाखा बंजारा झील से भी होती है। इस धरती से लाखा बंजारा जैसे वीर का नाम जुड़ा है। लाखा बंजारा ने इतने वर्ष पहले पानी की अहमियत को समझा था, लेकिन जिन लोगों ने दशक तक प्रदेश में सरकार चलाई उन्होंने गरीबों को पीने का पानी पहुंचाने की जरूरत भी नहीं समझा।


 
विज्ञापन
04:09 PM, 12-Aug-2023
मुद्रा योजना लागू की गई है
हमारे युवा आत्मनिर्भर बने अपने सपनों को पूरा कर सकें इसके लिए मुद्रा लोन जैसी योजनाएं भी शुरू की गई हैं। मुद्रा योजना के लाभार्थी बड़ी संख्या में हैं। बड़ी संख्या में एससी-एसटी समाज के भाई बहन हैं उनको ध्यान में रखकर योजना लागू की गई है।
04:04 PM, 12-Aug-2023
सागर में कई प्रोजेक्ट का पीएम ने शिलान्यास किया। सागर के ढाना में कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने कई विकास परियोजनाओं की सौगात प्रदेशवासियों को दी।
04:01 PM, 12-Aug-2023
प्रधानमंत्री ने कहा कि संत रविदास मंदिर भव्य और दिव्य होगा। उन्होंने कहा कि ये सामाजिक समरस्ता के नए युग की शुरुआत है। विकास और बेहत सुविधाओं के लिए काम जारी है। विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है मध्य प्रदेश।
04:00 PM, 12-Aug-2023
कोटा-बीना रेल लाइन का दोहरीकरण
ढाना में प्रधानमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश विकास की राह में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने सागर में कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। सागर के ढाना में कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कोटा-बीना रेल लाइन दोहरीकरण का भी पीएम ने लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने कई विकास परियोजनाओं की सौगात प्रदेशवासियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:46 PM, 12-Aug-2023
20641 गांवों की मट्टी से किया गया संत रविदास मंदिर का भूमि पूजन। पूजन में 313 नदियों के पवित्र जल किया गया शामिल।
02:59 PM, 12-Aug-2023
सागर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सागर पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में वे बड़तूमा में करीब 100 करोड़ की लागत से बनने वाले संत रविदास मंदिर का शिलान्यास करेंगे।
01:57 PM, 12-Aug-2023
सागर दौरे पर पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
थोड़ी देर में पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सागर के बड़तूमा में संत रविदास मंदिर की आधारशिला रखने के लिए बड़तूमा पहुंचेंगे। वे खजुराहो एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं, यहां से बड़तूमा हेलीपैड पहुंचेंगे और फिर यहां से कार से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। पीएम दोपहर 2:15 बजे से 2:30 बजे तक संत रविदास महाराज के मंदिर और स्मारक का भूमिपूजन। इसके बाद दोपहर 2:35 बजे वे बड़तूमा हेलीपैड पर वापस आएंगे, यहां से दोपहर 3:05 बजे ढाना एयर स्ट्रिप पहुंचेंगे। पीएम दोपहर 3:15 बजे ढाना जनसभा स्थल पहुंचेंगे। जनसभा के बाद शाम 4:15 बजे ढाना एयर स्ट्रिप से हेलिकॉप्टर के जरिए खजुराहो रवाना होंगे और फिर नई दिल्ली के रवाना हो जाएंगे।

01:50 PM, 12-Aug-2023
कमलनाथ ने साधा निशाना
भाजपा के कार्यक्रम पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने निशाना साधा है। भोपाल में एक कार्यक्रम में कमलनाथ ने प्रधानमंत्री के दौरे पर कहा कि आज भाजपा को सब कुछ याद आने लगा है। संत रविदास याद आने लगे सब कुछ याद आने लगा यह तो हालत है। लेकिन सोचते हैं कि जनता का ध्यान मोड़ पाएंगे, लोगों को गुमराह कर पाएंगे। मध्यप्रदेश के मतदाता ने तय कर लिया है। बड़े प्यार से शिवराज सिंह को विदा करेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed