फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Lok Sabha Phase-2 Election Live: मप्र में 58.35% मतदान, सबसे ज्यादा होशंगाबाद में 67.86 फीसदी

Fri, 26 Apr 2024 07:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 26 Apr 2024 07:49 PM IST
खास बातें

MP Lok Sabha Election Phase 1 Voting Live Updates: नमस्कार! मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। प्रदेश चरण में आज छह सीटों पर मतदान है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ, चार घंटे में 28.15 फीसदी वोटिंग हुई है। यहां, पढ़िए पल-पल की अपडेट...।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election Phase 2 Voting Live 2nd Charan Chunav On 6 Seats News In Hindi
आंकड़े एप के आधार पर रात साढ़े 9 बजे के हैं। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:46 PM, 26-Apr-2024
चुनाव आयोग ने जारी की शाम 6 बजे तक की वोटिंग प्रतिशत
मध्य प्रदेश में ओवरऑल वोटिंग प्रतिशत 58.35 रहा। सबसे ज्यादा होशंगाबाद 67.86% में मतदान हुआ। सबसे कम रीवा में मात्र 48.67% वोटिंग हुई। इसके अलावा टीकमगढ़ में 59.79%, दमोह में 56.18%, खजुराहो 56.44%, सतना 61.77%। होशंगाबाद के पिपरिया में सबसे ज्यादा 73.34% वोटिंग हुई। रीवा के त्यौंथर में सबसे कम 45.52% वोटिंग हुई।

टॉप 5 वोटिंग के आधार पर विधानसभा 
पिपरिया 73.34%
सिवनी मालवा 69.76%
तेंदूखेड़ा 69.33%
सुहागपुर 68.32%
गाडरवाड़ा 67.72%

सबसे कम वोटिंग वाली 5 विधानसभा
त्यौंथर 45.52%
देवतालाब 45.75%
सिरमौर 46.99%
मनगंवा 47.24%
मऊगंज 48.62%

 
07:10 PM, 26-Apr-2024
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ग्राम डूडा में मतदान किया। - फोटो : सोशल मीडिया
उमा भारती ने किया मतदान
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पैतृक गांव डूंडा में मतदान किया। टीकमगढ़ जिले के इस गांव में मतदान के लिए घर से निकलने के बाद घर के सामने स्थित मंदिर में पूजा की। उन्होंने मीडिया से कहा मैं हिमालय से लौटी हूं। मेरी तबीयत खराब है। गर्मी थी इसलिए मैं दिन भर आराम करती रही और अब मतदान करने आई हूं। जब तक मतदान पूरा नहीं हो जाता जब तक कितना प्रतिशत मतदान होगा इसके बारे में कुछ नहीं कहूंगी और उस बारे में कहना अभी उचित भी नहीं होगा। पार्टी द्वारा टिकट न मिलने पर उन्होंने कहा कि मैं पहले ही चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी हूं और उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि समय बचा हुआ है अपने घरों से निकलकर बंपर मतदान करें।
 
विज्ञापन
07:05 PM, 26-Apr-2024
शाम 6 बजे तक 58.35 प्रतिशत मतदान

होशंगाबाद में सबसे अधिक 67.16 प्रतिशत मतदान हुआ है। रीवा में सबसे कम 48.67 प्रतिशत वोटिंग हुई।
दमोह 56.18%
होशंगाबाद 67.16%
खजुराहो 56.44%
सतना 61.17%
टीकमगढ़ 59.79%
रीवा 48.67%
06:22 PM, 26-Apr-2024
बीते तीन चुनावों में मध्य प्रदेश की इन छह सीटों पर मतदान
सीट का नाम 2024 (पांच बजे तक) 2019 2014
  54.58% (6 सीटों पर)  67.77% (6 सीटों पर)  55.65% (6 सीटों पर) 
दमोह 53.66% 66.57% 50.15%
होशंगाबाद      63.44% 74.17% 65.76%
खजुराहो    52.91% 68.28%  51.36%
रीवा      45.02% 60.33%  53.84%
सतना      55.51% 70.71% 62.68%
टीकमगढ़     57.19% 66.57% 50.15%

   
06:16 PM, 26-Apr-2024
बरात पर जाने से पहले मतदान करने पहुंचे दूल्हे - फोटो : सोशल मीडिया
दमोह जिले के हटा ब्लॉक के घोघरा मतदान केंद्र में एक साथ दो दूल्हे मतदान करने पहुंचे। उन्होंने मतदान किया। इसके बाद बरात लेकर रवाना हुए। यह क्षेत्र वनांचल है इसके बाद भी लोगों में मतदान को लेकर जागरूकता है। दूल्हे वीरन आदिवासी एवं कृपाल आदिवासी ने बरात ले जाने से पहले मतदान किया। उनके इस काम को काफी सराहा गया। 
05:43 PM, 26-Apr-2024
मप्र की छह सीटों पर ऐसे बढ़ा मतदान - फोटो : अमर उजाला
पांच बजे तक मध्य प्रदेश में 54.83% मतदान हो गया है। होशंगाबाद में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है।
दमोह 53.66%
होशंगाबाद 63.44%
खजुराहो 52.91%
रीवा 45.02%
सतना 55.51%
टीकमगढ़ 57.19%

 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:01 PM, 26-Apr-2024
रीवा से भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा ने मतदान किया - फोटो : सोशल मीडिया
रीवा लोकसभा से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी ने सेमरिया मतदान केंद्र पर वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा और कांग्रेस से नीलम मिश्रा ने अपना मतदान किया। दोनों ही नेताओं ने खुद की जीत के दावे भी किए हैं। 2024 के इस बार लोकसभा चुनाव में तीसरी बार बीजेपी की टिकट से चुनावी मैदान पर उतरे सांसद जनार्दन मिश्रा पिछले दो बार के सांसद हैं तो वहीं कांग्रेस की टिकट से चुनावी मैदान पर उतरीं नीलम अभय मिश्रा ने चुनावी रण में उतरकर भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कीं।  


रीवा से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा ने परिवार के साथ पहुंचकर मतदान किया। 
04:56 PM, 26-Apr-2024
दमोह में घोड़े पर पहुंचा मतदाता - फोटो : सोशल मीडिया
दमोह में घोड़ा लेकर मतदान करने पहुंचे दूल्हे राजा
दमोह लोकसभा चुनावों में मतदान के लिए लोग पूरे उत्साह और जोश से मतदाता शामिल होकर मतदान कर रहे हैं। इनमे दूल्हे- दुल्हन भी पीछे नहीं है, जो वैवाहिक व्यस्तताओं  के बीच मतदान करने पहुंच रहे हैं। जबेरा क्षेत्र के माड़नखेड़ा मतदान केंद्र में अनोखा नज़ारा देखने मिला जंहा एक दूल्हा घोड़ी चढ़कर मतदान केंद्र पहुंचा। दूल्हा नरेंद्र सिंह पिता रज्जू सिंह ने मतदान किया उसके बाद दुल्हन लेने के लिए रवाना हुआ। 



दमोह संसदीय क्षेत्र अंतर्गत रहली नगर की निवासी 93 वर्षीय लक्ष्मी रानी सोनी ने बूथ क्रमांक 224 पर उत्साह पूर्वक मतदान किया। 
04:15 PM, 26-Apr-2024
राजगढ़ में अमित शाह ने संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
'आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकले'
इधर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजगढ़ की जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि रोडमलजी को बड़े अंतर से जिताना है। आप समझो कि आशिक का जनाजा है, बड़ा आदमी है, जरा धूम से निकालना। दिग्विजय बड़े नेता हैं, सम्मान जैसी लीड से हराकर उनकी विदाई करना है। उन्हें घर पर बिठाने का काम राजगढ़ वाले करें। शाह ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ठुकराने के मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को जमकर घेरा। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से प्रत्याशी बनाए जाने  के पश्चात से चर्चा में आई राजगढ़ लोकसभा सीट प्रदेश सहित देश में चर्चित है। लेकिन अमित शाह के इस बयान के बाद राजनीति और अधिक गरमाती हुई दिखाई दे रही है। 

पढ़ें विस्तार से- Amit Shah In Guna: 16 मिनट में चार बार मांगे 'महाराज' के लिए वोट, अमित शाह बोले- सिंधिया पर मोदी जी का वरदहस्त

 
03:50 PM, 26-Apr-2024
मतदान के प्रति उत्साह और राष्ट्रीय पर्व की एक तस्वीर जनपद पंचायत मझगवां से भी आई है जहां ग्राम पंचायत मझगवां के पोलिंग बूथ क्रमांक 95 में शादी के बाद आकांक्षा गुप्ता ने मतदान किया और बाद में उनकी विदाई की गई। मझगवां निवासी आकांक्षा गुप्ता ने विदाई से पहले मतदान की इच्छा जाहिर की। जिसे परिवार वालों ने पूरा किय़ा। इसके बाद उसकी विदाई की रस्म अदा की गई। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed