फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP LS Election Live: बसपा ने जारी की मध्य प्रदेश के लिए सूची, नारायण त्रिपाठी समेत सात लोगों के नाम

Thu, 21 Mar 2024 06:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 21 Mar 2024 06:57 PM IST
खास बातें

MP Lok Sabha Chunav Live Updates News in Hindi: नमस्कार! मप्र लोकसभा चुनाव के पहले लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी समेत अन्य उम्मीदवार  27 तक नामांकन कर सकेंगे। जानिए, इससे पहले मप्र में क्या हो रहा है?

विज्ञापन
MP Lok Sabha Chunav Live Updates Many Congress leaders including former MP and former MLA join BJP today in B
मप्र लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:54 PM, 21-Mar-2024
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनावों के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें मैहर से पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का भी नाम है। इस सूची में सात प्रत्याशियों के नाम हैं। इसमें खजुराहो से कमलेश पटेल, सतना से नारायण त्रिपाठी, सीधी से पूजनराम साकेत, मंडला से इंदर सिंह उईके, छिंदवाड़ा से उमाकांत बंदेवार, मंदसौर से कन्हैयालाल मालवीय, बैतूल से अशोक भलावी के नाम सामने आए हैं। 
03:14 PM, 21-Mar-2024
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने भाजपा पर बोला हमला
भोपाल में आत्महत्या का आंकड़ा हर साल 7 से 8 प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। पिछले 5 साल में 2600 से ज्यादा युवक-युवतियों ने आत्महत्या कर ली। वर्ष 2022 में 530 लोगों ने खुदकुशी की थी। 2023 में यह आंकड़ा बढ़कर 584 पहुंच गया है, पिछले साल 142 मामले ऐसे सामने आए, जिसमें पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता ही नहीं लगा सकी। आत्महत्या करने वालों में सबसे अधिक 18 से 30 आयु वर्ग के युवक-युवती होते हैं। यह ऐसे समय खुदकुशी कर रहे हैं, जब उन्हें अपना कॅरियर बनाना होता है। पुलिस के रिकॉर्ड में पिछले साल 2023 में 584 लोगों ने आत्महत्या की। जिसमें 418 पुरुष, 165 महिलाएं और 01 थर्ड जेंडर शामिल था। इस लिहाज से औसतन हर दिन 2 लोग आत्महत्या कर रहे हैं। कोरोना लॉकडाउन के बाद 2021 में 35 फीसदी लोगों ने पिछले सालों की तुलना में ज्यादा खुदकुशी की थी।
 

क्या आपने कभी यह सोचने और समझने का प्रयास किया कि #युवा इतनी तेजी से अवसाद का शिकार क्यों और कैसे हो रहा है? बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी किस तरह से एक परिवार को प्रभावित और प्रताड़ित करती है, क्या इसका कोई विश्लेषण किया है?

दरअसल, भाजपा सच सुनना और स्वीकार करना नहीं चाहती है, वही सच युवा पीढ़ी का सबसे बड़ा संकट बन गया हैं। बढ़ती प्रतिस्पर्धा और घटते हुए रोजगार के अवसर युवाओं को जीवन पर भारी लगने लगे हैं, यही चिंता और चुनौती का बड़ा कारण है।
ध्यान से नीतियां बनाइए, युवाओं को भविष्य की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित करवाइए, रोजगार के नए अवसर दिलवाइए, यदि महंगाई कम नहीं करवा सकते तो आमदनी बढ़ावा दीजिए। लेकिन, भगवान के लिए कुछ कीजिए।
विज्ञापन
01:36 PM, 21-Mar-2024
पूर्व शिवराज बोले- मेरी जिंदगी ही जनता की सेवा के लिए
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट में आने वाले गंजबासौदा के लिए ट्रेन से रवाना हुए। ट्रेन में मीडिया ने पूर्व सीएम से चर्चा की। इस दौरन उन्होंने कहा कि मन आनंद से भरा हुआ है, आज गंजबासौदा जा रहा हूं, मेरी कर्मभूमि है और जनता से मेरा परिवार का रिश्ता है, आज एक बार फिर सबसे मिलूंगा। चुनौती नहीं है, मेरा तो प्रदेश की जनता से दिलों का रिश्ता है, इसलिए क्षेत्र कोई भी हो नए क्षेत्र भी जुड़े हैं तो कोई अंतर नहीं पड़ता, जनता का प्रेम, स्नेह और विश्वास मिलता है। क्योंकि, मेरी जिंदगी ही जनता की सेवा के लिए है। 



उन्होंने कहा कि क्षेत्र तो यही रहेगा, जनता नहीं छूटी, यहीं रहेंगे, हम लोग मिशनरी कार्यकर्ता हैं, भारतीय जनता पार्टी एक मिशन है राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण का और हम लोगों ने तय किया है कि देश के लिए काम करेंगे। अपनी जनता के लिए काम करेंगे, लेकिन जब आप किसी मिशन के लिए काम करते हैं, बड़े उद्देश्य के लिए काम करते हैं तो आप खुद तय हीं करते हैं कि आप कहां काम करेंगे, मिशन जो उपयुक्त समझता है वह काम आपको सौंपता है। विधायक बनाया तो विधायक रहकर जनता की सेवा की, सांसद रहे फिर मुख्यमंत्री बने तो 18 साल दिन और रात जनता की सेवा की। अब फिर पार्टी ने कहा कि सांसद की भूमिका में लड़ना है तो सांसद के रूप में काम करेंगे। इसके बाद गंजबासौदा पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज का भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता ने जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।  

01:05 PM, 21-Mar-2024
कांग्रेस नेता कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
कमलनाथ बोले- केंद्र की भाजपा की सरकार निचले स्तर पर उतर आई  
कांग्रेस के बैंक खातों को सीज करने को लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दिल्ली में गुरुवार को प्रेसवार्ता की। इसके पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स कर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने लिखा-  यह दिन पर दिन स्पष्ट होता जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुत निचले स्तर पर उतर आई है। आज हमारी नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने मीडिया के सामने यह बताया कि किस तरह 30 साल पुराने मामले तक के इनकम टैक्स के नोटिस भेजे जा रहे हैं। पार्टी के बैंक खातों को जब्त कर दिया गया है।

लोकतंत्र की हत्या करने के लिए पहले कांग्रेस की चुनी हुई सरकार गिराई गई, उसके बाद नेताओं की खरीद फरोख्त की गई, जो नेता नहीं झुके उनके ऊपर जांच एजेंसियों का अंकुश लगाया गया और अब ठीक चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से पूरी तरह चौपट करने के लिए आयकर विभाग का उपयोग किया जा रहा है।

यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और देश की जनता के लिए परीक्षा की घड़ी है। हम सबको मिलकर इस तानाशाही सरकार का न सिर्फ मुकाबला करना है बल्कि लोकसभा चुनाव में इसे पराजित कर देश में लोकतंत्र की स्थापना करनी है। निश्चित तौर पर हम इस परीक्षा में न सिर्फ सफल होंगे, बल्कि देश के हालात को बदलने में कामयाब होंगे।
12:48 PM, 21-Mar-2024
पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी बसपा में शामिल 
मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। वे बसपा के टिकट पर सतना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। नारायण त्रिपाठी जब तक भाजपा में रहे, तब तक पार्टी नेतृत्व पर खूब निशाने साधे। इस कारण पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। हालांकि, उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले विंध्य जनता पार्टी का गठन किया था। लेकिन, चुनाव में कोई सफलता नहीं मिली। आज गुरुवार को नारायण त्रिपाठी ने बसपा की सदस्यता ले ली। एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर

12:20 PM, 21-Mar-2024
कांग्रेस के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह ने भाजपा में शामिल हुए। सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। 



कांग्रेस के ये नेता भाजपा में हुए शामिल






विज्ञापन
विज्ञापन
12:17 PM, 21-Mar-2024
भाजपा की सदस्यता ले रहे कांग्रेस नेता
भोपाल भाजपा कार्यालय में कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के कई बड़े लीडर कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल करा रहे हैं।   
12:11 PM, 21-Mar-2024
कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार-सीएम यादव
मध्य प्रदेश के जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर चल रही लहर है, इसके कारण कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। भाजपा ने 10 दिन पहले उम्मीदवार घोषित किए, तब कांग्रेस को बडे़ महानगरों में भी उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। देश और प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। सीएम  यादव ने कहा कि 100 दिन के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम प्रदेश के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। 
12:05 PM, 21-Mar-2024
पूर्व सीएम शिवराज बोले- यादें ताजा हो रही हैं
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट में आने वाले गंजबासौदा के लिए रवाना हुए। उन्होंने रेल से यात्रा की। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान भी उनके साथ थीं। शिवराज ने कहा कि भोपाल से गंजबासौदा तक की रेल यात्रा के दौरान कई यादें ताजा हो रही हैं। यात्रा का ये अनुभव आनंददायक है। गंजबासौदा स्टेशन पर शिवराज के भव्य स्वागत किया गया।

11:56 AM, 21-Mar-2024
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मप्र में आज एक बार फिर बड़ा झटका लगने वाला है। कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच गए हैं। इनमें पूर्व सांसद देवराज सिंह पटले और पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह समेत 1500 पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने बड़ी बात कही...। एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर... 

सतना के ये नेता भाजपा में होंगे शामिल
  • देवराज सिंह पटेल- पूर्व सांसद रीवा
  • यादवेंद्र सिंह--पूर्व विधायक 
  • सुधीर सिंह तोमर- पूर्व नगरनिगम अध्यक्ष सतना
  • पुष्कर सिंह तोमर- पूर्व महापौर सतना
  • रविन्द्र सिंह सेठी- वरिष्ट कांग्रेस नेता 
  • रमाकांत शुक्ला- पूर्व सीएमओ सतना
  • यातेन्द सिंह - पूर्व जिला पंचायत सदस्य नगौद
  • संजय सिंह- जिला पंचायत सदस्य सतना
  • देवदत्त सोनी- जिला पंचायत सदस्य मैहर
  • फूल सिंह टेकाम- पूर्व डीएसपी  सतना
  • नगेन्द्र सिंह लल्लू - पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मैहर
  • मोलाई राम चौधरी- पूर्व मन्डी अध्यक्ष मैहर
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed