MP Amarwara Bypolls Result: कमलनाथ के गढ़ में भाजपा ने लगाई सेंध, अमरवाड़ा सीट को 3252 वोट से जीता
{"_id":"6691fec88b38425a6a094ce4","slug":"mp-amarwara-bypolls-result-direct-contest-between-bjp-congress-and-ggp-in-amarwara-by-election-2024-07-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Amarwara Bypolls Result: कमलनाथ के गढ़ में भाजपा ने लगाई सेंध, अमरवाड़ा सीट को 3252 वोट से जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 13 Jul 2024 04:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:57 PM IST
खास बातें
MP Amarwara Bypolls Result: मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट उपचुनाव में को फैसला हो गया। अमरवाड़ा त्रिकोणीय मुकाबले में अचानक खेल बदला और अंतिम राउंड में BJP के कमलेश शाह ने बाजी मार दी। कमलेश शाह ने 3252 वोट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
अमरवाड़ा उपचुनाव नतीजे।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:56 PM, 13-Jul-2024
मोहन यादव बोले- भाजपा की विचारधारा की जीत
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर अमरवाड़ा की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा की जीत जनता के विश्वास और भाजपा की विचारधारा पर भरोसे की जीत है। यह जीत बताती है कि जनता सरकार और भाजपा संगठन पर भरोसा कर रही है। मैं अपनी ओर से इस जीत पर प्रदेश वासियों और खासकर अमरवाड़ा की जनता को बधाई देता हूं और आभार मानता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं मुंबई हूं लेकिन मेरा मन लगा हुआ है कि आज अमरवाड़ा की जीत में हमारे वहां के कार्यकर्ताओं और जनता के साथ जश्न में शामिल होऊं।
04:53 PM, 13-Jul-2024
कांग्रेस का दावा खारिज
अमरवाड़ा सीट पर 20 राउंड के बाद भाजपा की जीत का अंतर 3,252 वोट का बताया जा रहा था। कांग्रेस ने 19वें और 20वें दौर की मतगणना के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की बात कहते हुए हंगामा भी किया। हालांकि, बाद में उनका दावा खारिज हो गया। दिसंबर 2023 के विधानसभा चुनावों में छिंदवाड़ा जिले की एक भी सीट भाजपा नहीं जीत सकी थी। पहले भाजपा के विवेक बंटी साहू ने लोकसभा चुनाव में कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ को सवा लाख वोट से हराया और अब अमरवाड़ा के जरिये छिंदवाड़ा में जीत का खाता खोला है।

01:22 PM, 13-Jul-2024
MP Amarwara Bypolls Result: अमरवाड़ा उपचुनाव के त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने 3252 वोट से जीत दर्ज की। त्रिकोणीय मुकाबले में शुरू के तीन राउंड में बढ़त बनाने के बाद भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह लगातार दूसरे नंबर पर ही चल रहे थे। कांग्रेस के धीरन शाह लीड बनाए हुए थे। एक बार तो लगने लगा था कि अमरवाड़ा में भाजपा की हार हो जाएगी, लेकिन अचानक से समीकरण फिर बदले और भाजपा के कमलेश शाह को 18वें राउंड में 800 वोटों से आगे निकल गए हैं। इसके बाद 19वें राउंड में भी पकड़ बनाते हुए फइनल 20वें राउंड अपनी जीत दर्ज कर ली। वहीं, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लगातार तीसरे नंबर पर रही। अंतिम राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस ने विरोध जताते हुए रिकाउंटिंग की मांग की है।
01:17 PM, 13-Jul-2024
भाजपा ने बनाई बढ़त
रोचक मुकाबले में अचान से फिर पासा बदल गया है। भाजपा के कमलेश शाह 19वें राउंड में 1285 वोट से आगे निकल गए हैं।
रोचक मुकाबले में अचान से फिर पासा बदल गया है। भाजपा के कमलेश शाह 19वें राउंड में 1285 वोट से आगे निकल गए हैं।
12:43 PM, 13-Jul-2024
राउंड 15: कांग्रेस को बढ़त
अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव के 15वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 4014 वोट से आगे चल रहे हैं। मुकाबले में धीरन शाह को 61445 वोट और दूसरे नंबर पर कमलेश शाह को 57431 वोट मिले हैं।
अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव के 15वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 4014 वोट से आगे चल रहे हैं। मुकाबले में धीरन शाह को 61445 वोट और दूसरे नंबर पर कमलेश शाह को 57431 वोट मिले हैं।
12:26 PM, 13-Jul-2024
राउंड 14: कांग्रेस की लीड कम हुई
अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव में रोचक मुकाबले के 14वें राउंड में कांग्रेस की लीड घटी है। कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 2851 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह 2500 प्लस हैं।

12:06 PM, 13-Jul-2024
राउंड 13
कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 13वें राउंड में 5128 वोटों से आगे चल रहे हैं। कुल 20 राउंड में काउंटिंग होनी है।
12:00 PM, 13-Jul-2024
12वां राउंड
कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह को 12वें राउंड में 7500 वोटों की बढ़त मिली हुई है। कुल 20 राउंड में काउंटिंग होनी है। अब आठ काउंटिंग शेष बची हैं।
11:56 AM, 13-Jul-2024
कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह को 11वें राउंड में 6775 वोटों की बढ़त मिली हुई है। इसमें 763 वोटों से लीड बढ़ी है।
11:40 AM, 13-Jul-2024
कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह को दसवें राउंड में 6 हजार वोटों की बढ़त मिली है। इसमें 2203 वोटों से लीड बढ़ी है।