फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: आज मेडल लेने वालों में लड़कों से ज्यादा लड़कियां, राष्ट्रपति बोलीं यही 2047 का भारत

Thu, 19 Sep 2024 04:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 19 Sep 2024 04:38 PM IST
खास बातें

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह एक घंटे 20 मिनट चलेगा। 46 टॉपर्स को मेडल दिए जाएंगे।

विज्ञापन
President Draupadi murmu davv convocation ceremony indore news
राष्ट्रपति डीएवीवी पहुंची। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

लाइव अपडेट

04:36 PM, 19-Sep-2024
संबोधित करतीं राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
देश की तरक्की में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। महिलाएं आगे आएंगी तभी देश 2047 में दुनिया में सबसे मजबूत देश होगा। यह बातें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में कहीं। उन्होंने यहां पर अलग-अलग कोर्स के 46 टॉपर्स को गोल्ड और सिल्वर मेडल दिए। इनमें इंजीनियरिंग, साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स, मैनेजमेंट सहित विभिन्न कोर्स में वर्ष 2023 में टॉप करने वाले छात्र शामिल रहे। 11 छात्राओं व दो छात्रों के नाम सिल्वर मेडल पाने वालों में भी थे। आईएमएस की छात्रा मुस्कान पारिक, एमए की आसरा हुसैन, बीए संस्कृत की टॉपर डिम्पल यादव और कॉमर्स के यश शर्मा को दो-दो गोल्ड मेडल मिले। समारोह में इंजीनियरिंग कर चुके शुभ लाड को चार पदक दिए गए। तीन विद्यार्थियों को तीन और 13 छात्र-छात्राओं को दो-दो पदक दिए गए। पदक हासिल करने वालों में छात्राओं की संख्या ज्यादा है। समारोह में मेडल पाने वाले छात्रों के अभिभावक भी शामिल हुए।
 
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि इंदौर शहर के नागरिकों ने अपनी मेहनत से स्वच्छता में असाधारण उदाहरण पेश किया है। देवी अहिल्या शिक्षा का महत्व समझतीं थी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए जीवनभर काम किया। उन्होंने अपने आत्मविश्वास से बड़े निर्णय लिए और समाज को मजबूत किया। देवी अहिल्या की मेहनत का परिणाम है की आज मेडल प्राप्त करने में बेटों से ज्यादा बेटियां हैं। भारत 2047 में दुनिया का सबसे मजबूत देश होगा जिसमें आधी आबादी यानी महिलाओं की भूमिका सबसे अधिक होगी। इसलिए उन्हें उच्च शिक्षित करें। 
 
कार्यक्रम में कुलाधिपति मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी संबोधित किया। कुलाधिपति मंगूभाई पटेल ने कहा कि इंदौर शहर ने स्वच्छता में जो मुकाम पाया वह नागरिकों की मेहनत से मिला। उन्होंने देवी अहिल्या के संघर्षों को बताते हुए कहा की उन्होंने जीवन में खुद के लिए कुछ भी संचित नहीं किया। जनता के लिए सबकुछ समर्पित कर दिया।
04:12 PM, 19-Sep-2024
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया संबोधित। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देवी अहिल्या ने संघर्षों के बीच शिक्षा प्राप्त की और धर्म के प्रचार के लिए पूरे भारत में काम किया। छात्रों के लिए उनका पूरा जीवन प्रेरणा है। उन्होंने उस दौर में काम किया जब मंदिर ध्वस्त किए जा रहे थे, अंग्रेजों का शासन था। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने सबसे बेहतर सुशासन करके दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा की जिस तरह से देवी अहिल्या ने संघर्ष किया उसी तरह हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी कड़े संघर्षों के बीच शिक्षा प्राप्त की और राष्ट्रपति पर तक पहुंची।
विज्ञापन
02:59 PM, 19-Sep-2024
राष्ट्रपति का इंतजार करते छात्र - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
छात्रों में उत्साह, सुबह से कर रहे तैयारी
राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय के छात्रों में बेहद उत्साह है। वे घरों से सुंदर पोस्टर और बैनर बनाकर लाए हैं। इन सभी बैनर और पोस्टर्स को कैंपस में अलग अलग जगह पर लगाया गया है। इसके अलावा कैंपस को सुंदर बनाने में भी छात्रों ने योगदान दिया है।
02:26 PM, 19-Sep-2024
चार स्तर पर चेकिंग हो रही है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
कड़ी चेकिंग के बाद ही एंट्री
दीक्षांत समारोह में आने वाले आमंत्रितों को कड़ी सुरक्षा के बाद ही आडिटोरियम में जाने दिया जा रहा है। कैंपस के गेट से लेकर आडिटोरियम तक सुरक्षा का तीन स्तरीय घेरा बनाया गया है। तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगाए गए हैं। इनमें स्थानीय पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और अन्य सुरक्षा दल शामिल हैं। हर कोने पर सीसीटीवी लगाए गए हैं और आसपास के सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। 
01:46 PM, 19-Sep-2024

Indore News: राष्ट्रपति से मेडल लेने के लिए दो घंटे पहले पहुंचे छात्र, सुरक्षा का चार स्तरीय घेरा

इंदौर के डीएवीवी (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय) में आयोजित दीक्षांत समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह 3.10 मिनट पर शुरू हुआ। समारोह में 46 टॉपर्स को मेडल दिए जा रहे हैं। राष्ट्रपति के हाथों मेडल लेने के लिए छात्र दो घंटे पहले यहां आ गए थे। विश्वविद्यालय परिसर को भी राष्ट्रपति के आगमन के लिए बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed