Indore News: 12.42 लाख पौधे लगाकर इंदौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, पेड़ लगाकर अमित शाह ने भी निभाई भागीदारी
{"_id":"669389132c0a4aa7cf0f672f","slug":"indore-tree-plantation-11-lakh-tree-revati-range-amit-shah-mohan-yadav-kailash-vijayvargiya-news-in-hindi-2024-07-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"Indore News: 12.42 लाख पौधे लगाकर इंदौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, पेड़ लगाकर अमित शाह ने भी निभाई भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 14 Jul 2024 05:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:37 PM IST
खास बातें
11 lakh tree plantation in indore: प्रधानमंत्री मोदी की पहल 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत इंदौर के रेवती रेंज में शहर 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी मां के नाम पौधरोपण किया। आज विभिन्न संगठन, संस्थान और शहरवासी शाम छह बजे तक 11 लाख पौधे लगाएंगे और इंदौर विश्व रिकार्ड बनाएंगे।
विज्ञापन
इंदौर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह पौधरोपण करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:34 PM, 14-Jul-2024
इंदौर ने पौधारोपण में आखिरकार रिकॉर्ड बना लिया है। शाम करीब पांच बजे 12 लाख 42 हजार पौधे के साथ ये रिकॉर्ड इंदौर के नाम हो गया। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी पौधा रोपकर भागीदारी निभाई। अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का रिकॉर्ड असम सरकार के नाम पर है। वहां एक दिन में 9 लाख 26 हजार पौधे लगाए गए थे। हालांकि इंदौर में अभी भी पौधारोपण चल रहा है, ये आंकड़ा और बढ़ेगा।
02:22 PM, 14-Jul-2024
विज्ञापन
02:10 PM, 14-Jul-2024
शाह बोले- अब इंदौर हरियाली के नाम से भी जाना जाएगा
इस मौके पर बीएसएफ की रेवती रेंज में आयोजित समारोह में मंत्री शाह ने कहा कि इंदौर सफाई, स्वाद, सभागिता के लिए जाना जाता है। अब इंदौर हरियाली के नाम से भी जाना जाएगा। इंदौर स्मार्ट, मेट्रो सिटी बन चुका है। अब ग्रीन सिटी के नाम से जाना जाएगा। शाह ने कहा कि ये अभियान सरकारी समारोह नही है। समाज इस अभियान से जुड़े है। प्रधानमंत्री मोदी के एक पेड़ मां के नाम के नारे को देशवासियों से जन आंदोलन बना दिया। मंत्री शाह ने कहा कि पर्यावरण की चिंता विश्व को है। ओजन लेयर में बड़े-बड़े छेद हो गए हैं।
मध्य प्रदेश देश का फेफड़ा
मध्य प्रदेश देश का फेफड़ा है। यह देश को आक्सीजन देता है। इस प्रदेश में 30 परसेंट वन क्षेत्र है। पूरे देश का 12 परसेंट ग्रीन कवरेज इस प्रदेश में है। मंत्री शाह ने कहा कि मैं चुनाव के बाद पहली बार प्रदेश में आया है। इस प्रदेश की जनता ने 29 सीटें मोदी जी की झोली में डाली। प्रदेश की मोहन सरकार अच्छे काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि के क्षेत्र में कई योजनाएं लागू की हैं।
02:07 PM, 14-Jul-2024
सीएम ने कहा पेड़ लगाना सबसे बड़ा पुण्य
इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर जो करता है अलग हटके करता है। इसलिए इंदौर की देश में अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि मालवा के लिए कहावत थी कि मालव माटी गहन गंभीर, पग पग रोटी डग डग नीर, लेकिन काल के प्रवाह में मालवा से पेड़ कम होते गए, लेकिन अब इंदौर ने मालवा का पुराना स्वरूप लौटने का ठाना है। पेड़ लगाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है।
02:03 PM, 14-Jul-2024
हम साल 51 लाख इंदौर में पेड़ लगाएंगे
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का इंदौर ने अख्तियार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा किया। अब इंदौर ग्रीन सिटी के रूप में उभरेगा। हम साल 51 लाख इंदौर में पेड़ लगाएंगे। इंदौर ग्रीन कवरेज में 17 वें नम्बर पर है। पांच साल में पहले नंबर पर होंगे।
01:58 PM, 14-Jul-2024
मां के नाम अमित शाह ने लगाया पौधा।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पौध लागते हुए कहा कि इंदौर में विश्व रिकार्ड बनाने के लिए जुटी जनता। अब तक पांच लाख पौधे लग चुके है। आसाम सरकार का एक दिन में सबसे ज्यादा 9 लाख 26 हजार पौधे लगाने का विश्व रिकार्ड है। इंदौर में 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:52 PM, 14-Jul-2024
इंदौर विश्व रिकार्ड बनाएगा
शहर के विभिन्न संगठन, संस्थान व शहरवासी शाम छह बजे तक 11 लाख पौधे लगाएंगे और इंदौर विश्व रिकार्ड बनाएगा। अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का रिकार्ड आसाम सरकार के नाम पर है। वहां एक दिन में 9 लाख 26 हजार पौधे लगाए गए है।
01:50 PM, 14-Jul-2024
इंदौर में रविवार सुुबह छह बजे से रेवती रेंज में 11 लाख पौधेे लगाने का अभियान शुरू हो गया। सूर्योदय होने के बाद शंख बचते ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने पौधे लगाए। इसके बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने पौधे लगाए।
01:48 PM, 14-Jul-2024
अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का रिकार्ड आसाम सरकार के नाम पर है। वहां एक दिन में 9 लाख 26 हजार पौधे लगाए गए है।
01:40 PM, 14-Jul-2024