PM Modi MP Visit Live: PM का ग्वालियर दौरा आज; सिंधिया स्कूल में करेंगे बहुद्देश्यीय खेल परिसर का शिलान्यास
{"_id":"65336a2fd7b5705d0504e7a5","slug":"pm-modi-in-mp-today-live-prime-minister-to-attend-scindia-school-125-years-foundation-day-event-in-gwalior-2023-10-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi MP Visit Live: PM का ग्वालियर दौरा आज; सिंधिया स्कूल में करेंगे बहुद्देश्यीय खेल परिसर का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 21 Oct 2023 03:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 21 Oct 2023 03:07 PM IST
खास बातें
PM Modi in Gwalior Today Live News in Hindi: ग्वालियर के सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
विज्ञापन
ग्वालियर का सिंधिया स्कूल।
- फोटो : Amar Ujala Digital
लाइव अपडेट
02:54 PM, 21-Oct-2023
सालाना फीस 15 लाख रुपये से अधिक
सिंधिया स्कूल में एडमिशन पाने के लिए दो कॉमन टेस्ट से गुजरना पड़ता है। इसमें एक CCA (कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट) और SAA (सिंधिया स्कूल एप्टीट्यूड एसेसमेंट) के माध्यम से छात्रों का एडमिशन किया जाता है। अगर सिंधिया स्कूल की फीस की बात करें तो इसकी सालाना फीस 15 लाख रुपये से अधिक होती है जो अलग-अलग कक्षाओं और सालों में अलग-अलग बदलती रहती है। इस स्कूल में बोर्डिंग व्यवस्था है। बच्चे इसी स्कूल कैंपस में रहते हैं और वहीं पढ़ाई करते हैं। साथ ही इस स्कूल के बच्चों को बाहर जाने की बिल्कुल अनुमति नहीं है।
02:26 PM, 21-Oct-2023
मुकेश अंबानी और सलमान खान।
- फोटो : Amar Ujala Digital
इन्होंने यहां की पढ़ाई
इस स्कूल में पढ़ने वाली कई छात्र आज देश-विदेश में उच्च पद पर बैठे हुए हैं। कोई राजनीति में बड़े पद पर है तो कोई बड़ा उद्योगपति है, तो कोई हॉलीवुड और बॉलीवुड में अभिनेता हैं। इस स्कूल में पड़ने वाले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, अरबाज खान, अनुराग कश्यप, अभिनव कश्यप, मीत ब्रदर्स के अलावा दर्जनोभर अभिनेता है। इसके अलावा उद्योगपतियों में मुकेश अंबानी भी इस स्कूल से पढ़े हुए हैं। वहीं, राजनेताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भारत वीर बैन्चु इस स्कूल के छात्र रहे हैं। इसके अलावा इस स्कूल में पढ़ने वाली छात्र आज अलग-अलग फील्ड में बड़े उच्च पदों पर बैठे हुए हैं।

01:33 PM, 21-Oct-2023
125वां स्थापना दिवस
आज इस सिंधिया स्कूल का 125वां स्थापना दिवस है और स्कूल के इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आ रहे हैं। साथ में सीएम शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सिंधिया सहित मध्य प्रदेश के तमाम मंत्री गण शामिल होंगे।

01:05 PM, 21-Oct-2023
मोदी की अगवानी के लिए छात्रों के घुड़सवार दस्ते आएंगे
पीएम नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए छात्रों के घुड़सवार दस्ते आएंगे और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाएंगे। सिंधिया स्कूल की 125वें स्थापना दिवस में सभी पुराने छात्र भी शामिल होने के लिए आ रहे हैं, जो वर्षों पहले इस स्कूल के छात्र रहे हैं और आज देश-विदेश में कोई उद्योगपति है तो कोई अभिनेता तो कोई राजनीतिक घराने के हैं। ऐसा पहला मौका है जब इस स्कूल में देश का प्रधानमंत्री शिरकत करने के लिए आ रहा है।

12:40 PM, 21-Oct-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : सोशल मीडिया
3:30 बजे विशेष विमान से ग्वालियर किले पर उतरेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्वालियर दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पीएम के यात्रा रूट पर पुलिस ने दो बार रिहर्सल की है। प्रधानमंत्री दोपहर 3:30 बजे विशेष विमान से ग्वालियर किले पर उतरेंगे। उसके बाद स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुरक्षा के मद्देनजर यहां तीन हजार जवान तैनात किए गए हैं। पीएम ग्वालियर में सिंधिया स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे के चलते 26 जगहों पर ट्रैफिक रुकेगा। वहीं आज किले में जाने पर रोक रहेगी।

11:50 AM, 21-Oct-2023
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भेजा बुलावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज्योतिरादित्य सिंधिया के बुलावे पर मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी यहां स्कूल के बहुद्देश्यीय खेल परिसर का शिलान्यास करेंगे। साथ ही वार्षिक पुरस्कार विशिष्ट पूर्व छात्रों एवं शीर्ष उपलब्धि हासिल करने वालों को प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:14 AM, 21-Oct-2023