Amarwada Assembly By-Election Live: शाम 5 बजे तक 72% से ज्यादा मतदान, कई गांवों में वोटिंग का बहिष्कार
मध्यप्रदेश के लिए आज का दिन बड़ा दिन है। आज छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव है। उपचुनाव की वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो गई है। यह मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। यहां जनता 332 मतदान केंद्रों पर वोट डाल रही है।
लाइव अपडेट
अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव 2024 के अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर शांति पूर्ण मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 36.81 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
अमरवाड़ा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विकासखंड हर्रई की ग्राम पंचायत सलैया बुलाकी के ग्राम डावरी झील के लोगों ने वोट का बहिष्कार किया। साथ ही ये लोग मतदान स्थल पर रोड नहीं तो वोट नहीं लिखी हुई दफ्ती लेकर पहुंच गए।
इन दस्तावेजों के आधार पर डाल सकेंगे वोट
मतदाता पर्ची के साथ 13 फोटो युक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज मतदान के लिए जरूरी है। मतदाता जब मतदान करने जाएं तो मतदाता सूचना पर्ची के साथ फोटो युक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज जरूर लेकर जाएं। क्यूआर कोड युक्त मतदाता सूचना पर्ची से मतदाता अपने मतदान केन्द्र का नाम, पता, क्रमांक, निर्वाचक नामावली में मतदाता क्रमांक राज्य और जिले का हेल्पलाइन नम्बर जैसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। लेकिन मतदान के लिए एक फोटो युक्त दस्तावेज जरूरी होगा।
यदि किसी मतदाता के पास मतदाता सूचना पर्ची नहीं है और उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, तो 13 फोटो युक्त वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज दिखाकर मतदाता अपना मतदान कर सकेंगे।
यह हैं 13 वैकल्पिक दस्तावेज
फोटो युक्त वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित), पासपोर्ट, पासबुक (फोटो सहित बैंक/डाकघर द्वारा जारी), फोटोयुक्त सर्विस पहचान पत्र (केन्द्र/राज्य सरकार/सार्वजनिक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी), सांसद, विधायक को जारी आधिकारिक पहचान पत्र, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी) में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकते हैं।
Amarwada Assembly By-Election Live: शाम 5 बजे तक 72% से ज्यादा मतदान, कई गांवों में वोटिंग का बहिष्कार
बता दें कि कुल 1485 मतदान कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। कुल 10 मतदान केन्द्र महिला प्रबंधकीय बूथ हैं। कुल 53 मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान कराने के लिए मतदान दल सभी मतदान केन्द्रों में पहुंच गये हैं। मतगणना 13 जुलाई को होगी।