फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Lok Sabha Chunav Live: प्रदेश की तीन सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारे, राजनाथ बोले- देश में हो एक चुनाव

Sat, 06 Apr 2024 04:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 06 Apr 2024 04:16 PM IST
खास बातें

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 Live Updates in Hindi: नमस्कार! मप्र लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। राजनीतिक पार्टियां चुनावी प्रचार में जुटी हुईं हैं। आज भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रदेशभर में कार्यक्रम होंगे। 

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election 2024 Live BJP foundation day today one lakh people join party BJP vs Congress
मप्र लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:13 PM, 06-Apr-2024
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

छिंदवाड़ा में कमलनाथ
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव के लिए सौसर विधानसभा के ग्राम पिपला नारायण वार में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मैं आखिरी सांस तक छिंदवाड़ा की सेवा करता रहूंगा। मैं धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करता। मैंने छिंदवाड़ा में हनुमान जी की सबसे बड़ी मूर्ति बनवाई, लेकिन कभी इस बारे में राजनीतिक बात नहीं की। धर्म मेरे लिए आस्था का विषय है। हम सब अपने श्रद्धा के अनुसार धर्म का पालन करते हैं। भाजपा वाले बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन असल में कुछ करते नहीं। यह कहते थे 450 रुपये में गैस का सिलेंडर देंगे। क्या किसी को 450 रुपये में गैस का सिलेंडर मिल रहा है? यह कहते थे गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,700 रुपये कुंतल और धान का समर्थन मूल्य 3,100 रुपये प्रति क्विंटल देंगे। लेकिन किसी को दिया क्या?

01:24 PM, 06-Apr-2024
राजनाथ सिंह ने की एक देश एक चुनाव की वकालत
भाजपा के स्टार प्रचारक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को सिंगरौली पहुंचे, जहां वे चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मप्र के विधानसभा चुनाव में विशेषज्ञों ने मान लिया था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बन रही है। लेकिन, हमें प्रदेश की जनता पर भरोसा था और वो कायम रहा। प्रदेश की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार दी। अब फिर चार महीने के बाद मप्र में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में हर साल चुनाव होते हैं, कभी किसी राज्य में चुनाव होता है तो कभी किसी और राज्य में। मेरा और मेरी पार्टी का मानना है कि एक देश एक चुनाव। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के चुनाव एक साथ होने चाहिए। इसी तरह नगर पंचायत, नगर पालिक और जो भी चुनाव होने हैं वो देश भर में एक साथ करा लीजिए। एक बार में सारे झंझट खत्म। उन्होंने कहा कि इसके लिए पीएम मोदी ने एक कमेटी बनाई है।

विज्ञापन
01:10 PM, 06-Apr-2024
कांग्रेस के पूर्व विधायक मालवीय भाजपा में शामिल
भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी बूथों पर कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनमें कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उज्जैन के पूर्व कांग्रेस विधायक रामलाल मालवीय ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले रामलाल मालवीय ने मुख्यमंत्री निवास पर सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और फिर भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ली। सीएम यादव ने पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इसी तरह महू से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रामकिशोर शुक्ला भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ अन्य लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शुक्ला को पार्टी का पटका और माला पहनाकर स्वगात किया। बता दें कि भाजपा नेताओं का दावा है कि आज प्रदेश में एक लाख लोग भाजपा में शामिल होंगे। इसमें कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं।


 
11:47 AM, 06-Apr-2024
मध्य प्रदेश की बाकी तीन सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। ग्वालियर से प्रवीण पाठक को टिकट दिया गया है। मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार और खंडवा से नरेंद्र पटेल को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

10:53 AM, 06-Apr-2024
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
शिवराज बोले- वाजपेयीजी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के  स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं, प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का सूर्य पूरे देश में प्रकाश फैला रहा है। अब विकसित भारत के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न केवल देश को विकसित बनाएंगी बल्कि भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन भी कराएंगी। भारत अब विश्व गुरु बनेगा।
10:16 AM, 06-Apr-2024
प्रदेश भर में कार्यक्रम
भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रदेश के 64523 बूथों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा नेताओं का दावा है कि इन कार्यक्रमों में 1 लाख लोग पार्टी की सदस्यता लेंगे, जिसमें कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं। मुख्य कार्यक्रम भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में किया जाएगा। जिसमें  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य बड़े नेता शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:45 AM, 06-Apr-2024
दीपक भाजपा में शामिल
कमलनाथ के करीबी और छिंदवाड़ा से पूर्व विधायक  दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने शुक्रवार देर रात पार्टी की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपक को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा शामिल करवाया। एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...
09:39 AM, 06-Apr-2024

MP Lok Sabha Chunav Live: प्रदेश की तीन सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारे, राजनाथ बोले- देश में हो एक चुनाव

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों के बीच चुनावी जंग जारी है। भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के नेता प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। भाजपा प्रदेश में कांग्रेस को लगातार झटके दे रही है। कल कमलनाथ के करीबी और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल हो गए। वहीं, आज भाजपा का स्थापना दिवस है, इसे लेकर प्रदेश भर में कार्यक्रम होंगे। भाजपा नेताओं का दावा है कि आज एक लाख से अधिक लोग भाजपा में शामिल होंगे। इसमें कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता समेत अन्य लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed