MP Election 2023 Live: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का आज एमपी दौरा, कल रतलाम आएंगे पीएम मोदी
MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा आज रीवा जिले में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वे सुबह से शाम तक कई विधानसभा सीटों पर पहुंचेंगे और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
चुनाव के पहले कांग्रेस में नेताओं के पार्टी छोड़ने का क्रम लगातार जारी है। अब पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को पत्र भी लिखा है। आलोट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी द्वारा अपना उम्मीदवार न बनाए जाने से नाराज पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की है और यह बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने किस तरीके से अपने-अपने पट्ठों को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकटों का वितरण कर दिया है।
कल रतलाम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे मोदी
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार में जुटेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार नवंबर को रतलाम में रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, इस दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शिवपुरी आ रहे है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 नवंबर तक लगातार रैलियां प्रस्तावित है।
मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 2 नंवबर को 350 से अधिक अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये हैं। लगभग 2500 से अधिक अभ्यर्थी निर्वाचन के लिए शेष बचे हैं। यह अंतिम जानकारी है।
बता दें, मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 21 अक्टूबर से नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। 30 अक्टूबर तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए थे। 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई थी। 2 नवंबर को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी। 17 नंवबर को पूरे प्रदेश में एक ही चरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी तथा 3 दिसंबर को मतगणना होगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज 3 नवंबर को छतरपुर जिले कि चंदला विधानसभा से प्रत्याशी पुष्पेंद्र अहिरवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। सपा प्रदेश में 71 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता यश भारतीय ने बताया कि सपा 71 प्रत्याशियों के साथ चुनाव लड़ रही है। भाजपा शासन में पूर्ण रूप से हर व्यक्ति के ऊपर महंगाई कि मार पड़ रही है, जनता कि जेब खाली हो रही है और भाजपा का खजाना बढ़ता जा रहा है। ऐसी उद्योगपतियों कि सरकार को समाजवादी पार्टी जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
गुरुवार को एकदिवसीय प्रवास पर मैहर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने सरकार बनाने का भी दावा किया है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कांग्रेस आईटी सेल के सूरमा भोपाली वाले पोस्ट पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस कमलनाथ और दिग्विजय की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी जन जन के दिल में बसने वाली पार्टी है।
नड्डा सुबह 11:25 बजे रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा पहुंचेंगे। यहां के चुनरी गांव में जनसभा लेंगे। फिर सिरमौर सीट पर 12:15 बजे रथयात्रा में शामिल रहेंगे। दोपहर 1:40 बजे सिरमौर के डेज़ी पब्लिक स्कूल के सामने मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 3:00 बजे सिरमौर से सेमरिया तक वे रथयात्रा करेंगे। शाम 4:15 को वे सेमरिया विधानसभा के बकिया तिराहा पर तीसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। नड्डा शाम 5:20 बजे सेमरिया से रीवा तक रथ यात्रा में शामिल रहेंगे। शाम 7:00 बजे वे रीवा के एनसीसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।