फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election 2023 Live: शिवराज बोले- लूट के माल पर लड़ रहे हैं जय-वीरू, नकुलनाथ ने पिता के लिए की भविष्यवाणी

Wed, 01 Nov 2023 01:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 01 Nov 2023 01:38 PM IST
खास बातें

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्रियों कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच मनमुटाव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह जय-वीरू की जोड़ी लूट के माल के लिए लड़ रही है। इस पर कमलनाथ ने भी पलटवार किया है।

विज्ञापन
MP Election 2023 Live Update Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Schedule Congress BJP Candidate List
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:38 PM, 01-Nov-2023
भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा के नामांकन को निर्वाचन आयोग ने किया मान्य
भोजपुर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा के नामांकन होल्ड मामले पर रिटरनिंग ऑफिसर के यहां आपत्ति पर सुनवाई हुई। पटवा के नामांकन में आपत्ति को खारिज कर दिया गया है। इससे पटवा समर्थकों में खुशी की लहर है। वहीं, अजय सिंह के नामांकन पर आई आपत्तियों को भी खारिज कर दिया गया है।
11:52 AM, 01-Nov-2023
भाजपा प्रत्याशी ने की करवा चौथ की शॉपिंग
नामांकन दर्ज होने के बाद पूरे मध्यप्रदेश में चुनावी रंगत दिखाई देने लगी है। सुबह से लेकर शाम तक प्रत्याशी ढोल ढमाके और अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं के घर उनका आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच उज्जैन उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी राजनीति के साथ पतिव्रता धर्म निभाना नहीं भूली है। मंगलवार को अंकपात क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान वह अचानक करवा चौथ की सामग्री बेच रहे एक ठेले पर रुकी और उन्होंने करवा, नारियल, छलनी,फोटो के साथ ही कल होने वाले करवा चौथ के पूजन के लिए अन्य सामग्री भी ली। जनसंपर्क के दौरान उन्हें इस प्रकार सामग्री खरीदता देख कुछ देर तो कार्यकर्ता कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन उन्होंने जब कहा कि कल करवा चौथ है और जनसंपर्क के दौरान फिर मुझे समय मिले या ना मिले इसीलिए मैं यह सामग्री खरीद रही हूं तो सभी लोग इतनी व्यस्तता के दौरान भी सामग्री खरीदने पर उनकी प्रशंसा करते देखे गए। 
विज्ञापन
10:04 AM, 01-Nov-2023
2200 में से सिर्फ आठ कैदी कर पाएंगे मताधिकार का प्रयोग
केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में 2200 से अधिक कैदी हैं। 17 नवम्बर 2023 को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। लेकिन मात्र आठ कैदी ही अपने मत का प्रयोग कर पाएंगे। हालांकि जो अन्य बंद कैदी हैं उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं, लेकिन नियम अनुसार विचाराधीन और सजायाफ्ता कैदियों को वोट डालने की अनमुति नहीं होती, इसलिए केवल आठ कैदी ही अपने मताधिकार का उपयोग चुनाव में कर पाएंगे।
09:12 AM, 01-Nov-2023

कांग्रेस के दो प्रत्याशियों पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
भारतीय जनता पार्टी के विधि विभाग ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल भैया और मनोज शुक्ला पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है। बीजेपी ने इन दोनों ही प्रत्याशियों की शिकायत चुनाव आयोग में की है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने शिकायत में कहा चुरहट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह ने तय फॉर्मेट में संपत्ति का वितरण नहीं दिया है। उन्होंने नामांकन में कई कॉलम रिक्त रखे हैं। वहीं, नरेला से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला का नामांकन निरस्त करने की मांग भी बीजेपी ने की है। भाजपा का आरोप है कि नरेला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला के शपथ पत्र में शासकीय देनदारियों और परिवार सहित जानकारी छिपाई गई हैं। 

08:06 AM, 01-Nov-2023

दिग्विजय से नाराजगी पर कमलनाथ की सफाई
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच सामने आ रहीं नाराजगी की खबरों पर मंगलवार को खुद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सफाई दी। उन्होंने भोपाल में अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जिस तरह की खबरें चल रही हैं, ऐसी कोई बात नहीं है। दिल्ली में प्रियंका जी, राहुल जी और खड़गे जी के दौरे को लेकर बैठक हुई थी। इसमें हमने इन सभी नेताओं के दौरे और सभाओं को लेकर विचार-मंथन किया है। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि नाराजगी जैसी कोई बात ही नहीं है।

07:53 AM, 01-Nov-2023
नकुलनाथ ने की भविष्यवाणी
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सांसद बेटे नकुल नाथ ज्योतिष बन गए हैं। पहले उन्होंने अपनी संसदीय सीट की तीन विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषित की। बाद में जब कांग्रेस की लिस्ट आई तो यही नाम उसमें शामिल रहे। अब नकुल नाथ बोले हैं कि सात दिसंबर को कमलनाथ फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:37 AM, 01-Nov-2023

MP Election 2023 Live: शिवराज बोले- लूट के माल पर लड़ रहे हैं जय-वीरू, नकुलनाथ ने पिता के लिए की भविष्यवाणी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच मनमुटाव की खबरों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह जय-वीरू की जोड़ी लूट के माल के लिए लड़ रही है। जय-वीरू का झगड़ा लूट के माल के लिए है। इस पर कमलनाथ ने पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि "शिवराज जी, जय और वीरू ने ही अत्याचारी गब्बर सिंह का हिसाब किया था। मध्य प्रदेश 18 साल से अत्याचार से त्रस्त है। अत्याचार के अंत का समय आ गया है। बाकी आप समझदार हैं।"
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed