02:49 PM, 20-Oct-2023
दूसरी सूची जारी होने के बाद कांग्रेस में बगावत के सुर
कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के साथ ही कई जगह बगावत शुरू हो गई है। टिकट कटने से नाराज दावेदारों ने जावरा, बुरहानपुर, रीवा, सिवनी मालवा, सेमरिया में विरोध प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेस कार्यालय के सामने पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं के बगावती तेवर से कांग्रेस को चुनाव में नुकसान हो सकता है। वहीं, पार्टी भी डैमेज कंट्रोल में जुट गई हैं।
02:44 PM, 20-Oct-2023
BSP ने 28 प्रत्याशियों की छठी सूची जारी की
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने अपने 28 प्रत्याशियों की छठी सूची जारी कर दी है। इसमें नरसिंहपुर से रिटायर्ड डीआईजी महेश प्रसाद चौधरी को टिकट दिया है। वहीं, इछावर से हरी प्रसाद सिसोदिया, बड़वाह से त्रिलोक राठौर, उज्जैन दक्षिण से मुकेश परमार, नागदा खाचरौद से सीमा गोकुल गोयल, महेश्वर से सुखराम उपाध्याय, कसरावद से केशरी लाल पिपल्दे, आगर से गंगाराम जोगचंद्र, भोपाल उत्तर से महेंद्र वानखेड़े, हुजूर से रणधीर भोजने को प्रत्याशी बनाया है।
तेंदूखेड़ा से रमा कुशवाह, हरदा से प्रहलाद राठौर, करेरा से शांतीदास फले, नरसिंपहुर से संजय मागर, गाडरवारा से शंकर लाल निनामा, बुरहानपुर से सुनील नायके, गुना से भगवान लाल भण्डारी, मैहर से वीरेंद्र सिंह कुशवाह, दमोह से प्रताप रोहित, बरघाट से किरन मरकाम, बसौदा से चंदा बी, नरेला से मुकेश गौर, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से सुरेश उबनारे, सुरखी से सतनाम सिंह दांगी, विदिशा से द्वारिका प्रसाद धाकड़, शमशाबाद से महाराज सिंह, कुरवाई से जानकी प्रसाद और सिरोंज से तोषनी पंथी को प्रत्याशी बनाया है।
02:39 PM, 20-Oct-2023
आमला से निशा बांगरे हो सकती हैं कांग्रेस की उम्मीदवार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक 230 में से 229 प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। बैतूल जिले की आमला सीट पर कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। पार्टी यहां से डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को प्रत्याशी बना सकती है। बांगरे का इस्तीफा मंजूर नहीं होने से मामला कोर्ट में है।
11:37 AM, 20-Oct-2023
MP Election 2023 Live: प्रदेश की 229 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी तय, बसपा की छटवीं लिस्ट जारी
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची का एलान कर दिया है। कांग्रेस की इस सूची में 88 नाम घोषित किए गए हैं। पिछली लिस्ट में तीन नाम बदले गए हैं। 230 में से 229 पर नाम सामने आ गए हैं। आमला सीट पर अब तक निर्णय नहीं हो सका है।