फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election 2023 Live: प्रदेश की 229 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी तय, बसपा की छटवीं लिस्ट जारी

Fri, 20 Oct 2023 02:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Oct 2023 02:49 PM IST
खास बातें

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 News in Hindi: मप्र कांग्रेस ने गुरुवार रात अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी। इसमें 88 नामों का एलान किया गया है। इससे पहले कांग्रेस की पहली सूची में 144 नामों का एलान कर चुकी है। 

विज्ञापन
MP Election 2023 Live Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Schedule Bjp Congress Candidate List News in Hindi
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:49 PM, 20-Oct-2023

दूसरी सूची जारी होने के बाद कांग्रेस में बगावत के सुर

कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के साथ ही कई जगह बगावत शुरू हो गई है। टिकट कटने से नाराज दावेदारों ने जावरा, बुरहानपुर, रीवा, सिवनी मालवा, सेमरिया में विरोध प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेस कार्यालय के सामने पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं के बगावती तेवर से कांग्रेस को चुनाव में नुकसान हो सकता है। वहीं, पार्टी भी डैमेज कंट्रोल में जुट गई हैं। 

02:44 PM, 20-Oct-2023

BSP ने 28 प्रत्याशियों की छठी सूची जारी की

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने अपने 28 प्रत्याशियों की छठी सूची जारी कर दी है। इसमें नरसिंहपुर से रिटायर्ड डीआईजी महेश प्रसाद चौधरी को टिकट दिया है। वहीं, इछावर से हरी प्रसाद सिसोदिया, बड़वाह से त्रिलोक राठौर, उज्जैन दक्षिण से मुकेश परमार, नागदा खाचरौद से सीमा गोकुल गोयल, महेश्वर से सुखराम उपाध्याय, कसरावद से केशरी लाल पिपल्दे, आगर से गंगाराम जोगचंद्र, भोपाल उत्तर से महेंद्र वानखेड़े, हुजूर से रणधीर भोजने को प्रत्याशी बनाया है। 

तेंदूखेड़ा से रमा कुशवाह, हरदा से प्रहलाद राठौर, करेरा से शांतीदास फले, नरसिंपहुर से संजय मागर, गाडरवारा से शंकर लाल निनामा, बुरहानपुर से सुनील नायके, गुना से भगवान लाल भण्डारी, मैहर से वीरेंद्र सिंह कुशवाह, दमोह से प्रताप  रोहित, बरघाट से किरन मरकाम, बसौदा से चंदा बी, नरेला से मुकेश गौर, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से सुरेश उबनारे, सुरखी से सतनाम सिंह दांगी, विदिशा से द्वारिका प्रसाद धाकड़, शमशाबाद से महाराज सिंह, कुरवाई से जानकी प्रसाद और सिरोंज से तोषनी पंथी को प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन
02:39 PM, 20-Oct-2023
आमला से निशा बांगरे हो सकती हैं कांग्रेस की उम्मीदवार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक 230 में से 229 प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। बैतूल जिले की आमला सीट पर कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। पार्टी यहां से डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को प्रत्याशी बना सकती है। बांगरे का इस्तीफा मंजूर नहीं होने से मामला कोर्ट में है। 
11:37 AM, 20-Oct-2023

MP Election 2023 Live: प्रदेश की 229 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी तय, बसपा की छटवीं लिस्ट जारी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची का एलान कर दिया है। कांग्रेस की इस सूची में 88 नाम घोषित किए गए हैं। पिछली लिस्ट में तीन नाम बदले गए हैं। 230 में से 229 पर नाम सामने आ गए हैं। आमला सीट पर अब तक निर्णय नहीं हो सका है।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed