Sarkari Naukri Result Live: यूपी, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा तिथियां घोषित, इधर इन राज्यों में निकलीं नौकरियां
{"_id":"63b795bd3b667930dd5f7615","slug":"sarkari-naukri-results-2023-live-updates-latest-government-jobs-crpf-ssc-jobs-exams-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live: यूपी, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा तिथियां घोषित, इधर इन राज्यों में निकलीं नौकरियां","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
Fri, 06 Jan 2023 08:20 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 06 Jan 2023 08:20 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result 2023 Live यूपी बोर्ड के लाखों छात्र डेट शीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई ने परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। इसके साथ ही कई राज्यों के विभागों में नौकरियां ही नौकरियां निकलीं हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
08:20 PM, 06-Jan-2023
UK Board 10th-12th उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी
वहीं, उत्तराखंड बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च, 2023 से छह अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। जहां कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हो जाएंगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होगी। इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूबीएसई की वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर विजिट कर अपनी डेटशीट देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
07:52 PM, 06-Jan-2023
UP Board 10th-12th Pre Board Dates Out 2023
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपीएमएसपी के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, यूपी बोर्ड की प्री बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी, 2023 से 20 जनवरी, 2023 तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
07:44 PM, 06-Jan-2023
Sarkari Naukri Results 2023 ICAI CA Final Results
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) 10 जनवरी, 2023 को सीए फाइनल रिजल्ट घोषित करेगा, संस्थान के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। ICAI ने एक नवंबर, 2022 को CA फाइनल की परीक्षा आयोजित की थी। अधिकारी ने कहा कि आईसीएआई चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटरमीडिएट का रिजल्ट और 2022 परीक्षाओं का फाइनल रिजल्ट 10 जनवरी से 15 जनवरी, 2023 के बीच घोषित होने की उम्मीद है।
06:57 PM, 06-Jan-2023
सरकारी नौकरी : सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस की भर्ती
सेंट्रल रेलवे ने एक्ट अप्रेंटिस की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए 15 जनवरी, 2023 तक शाम पांच बजे तक rrccr.com पर आवेदन कर सकते हैं।
06:00 PM, 06-Jan-2023
Sarkari Naukri Central Railway Recruitment
नए साल में रेलवे ने युवाओं को बंपर भर्ती का तोहफा दिया है। रेलवे ने ढाई हजार नौकरियां निकालीं हैं। इन नौकरियों के लिए 10वीं पास युवा उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।
05:00 PM, 06-Jan-2023
AIIMS Raipur Faculty Jobs 2023
एम्स रायपुर में फैकल्टी के पद पर भर्तियां निकली हैं। जिनके लिए उम्मीदवार जल्द ही अप्लाई कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:34 PM, 06-Jan-2023
KVS Recruitment 2022
केवीएस में 6990 पदों पर आवेदन सुधार विंडो शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।01:14 PM, 06-Jan-2023
UP board Exam datesheet
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) जल्द ही 2022-23 की वार्षिक परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की डेट शीट जारी करेगा।01:04 PM, 06-Jan-2023
NEET PG 2022 Counselling
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज यानी 06 जनवरी, 2023 से नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET PG) काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड की शुरुआत कर रहा है। जो दो दिनों तक चलेगा।
12:37 PM, 06-Jan-2023
PSSSB पशु चिकित्सा निरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।यहां होम पेज पर "ऑनलाइन एप्लिकेशन" पर क्लिक करें।
अब विज्ञापन संख्या 17/2022 के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद खुद को रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंट आउट ले लें।