फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSC MTS Result: एसएससी एमटीएस का रिजल्ट जारी, शारीरिक परीक्षण के लिए 27011 उम्मीदवार चयनित; देखें कटऑफ अंक

Tue, 21 Jan 2025 09:28 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 21 Jan 2025 09:28 PM IST
खास बातें

SSC MTS Havaldar Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आखिरकार बहुप्रतीक्षित एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

परिणाम नोटिस के अनुसार, शारीरिक परीक्षण के लिए कुल 27,011 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से चयनित किया गया है। एमटीएस और हवलदार परीक्षाएं 30 सितंबर, 2024 से 14 नवंबर, 2024 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं थी।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) हिंदी, अंग्रेजी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की गई थी। प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय थे। केवल दूसरे सत्र में गलत उत्तरों को नकारात्मक (-1) चिह्नित किया जाएगा।

विज्ञापन
SSC MTS Result 2024 out at ssc.gov.in; Merit list soon, Check download link and cut off marks
SSC MTS Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

लाइव अपडेट

07:55 PM, 21-Jan-2025

SSC MTS Physical: अगला चरण शारीरिक परीक्षण

जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उन्हें अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा, जोकि शारीरिक परीक्षण है। पीईटी/पीएसटी का कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर यथासमय उपलब्ध करा दिया जाएगा। परीक्षा के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद योग्य/अयोग्य उम्मीदवारों की अंतिम उत्तर कुंजी और अंक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
07:53 PM, 21-Jan-2025

SSC MTS Tie-Breaking Rule: एसएससी एमटीएस का टाई-ब्रेकिंग नियम

टाई समाधान मानदंड के अनुसार, ऐसे मामलों में जहां सत्र-II में एक से अधिक उम्मीदवारों ने समान कुल अंक प्राप्त किए हैं, टाई का समाधान निम्नलिखित विधियों को दिए गए क्रम में एक के बाद एक लागू करके किया गया है जब तक कि टाई का समाधान न हो जाए: 
(i) सत्र-II के सामान्य ज्ञान में अंक। 
(ii) सत्र-I में कुल सामान्यीकृत अंक। 
(iii) जन्म तिथि यानी उम्र में बड़े उम्मीदवार को वरीयता। 
(iv) नामों का वर्णमाला क्रम। 
विज्ञापन
07:51 PM, 21-Jan-2025

SSC MTS Result 2024: 35 उम्मीदवारों का परिणाम रोका गया

आयोग ने 35 उम्मीदवारों का परिणाम रोक दिया है। जिनका परिणाम रोका गया है उनके रोल नंबर निम्न प्रकार हैं:
  • 3209007642
  • 3209008902
  • 3209015896
  • 3209017178
  • 3209018574
  • 3209007687
  • 3209008932
  • 3209015959
  • 3209017303
  • 3209018614
  • 3209007727
  • 3209009020
  • 3209015960
  • 3209017319
  • 3209018620
  • 3209008212
  • 3209009025
  • 3209015978
  • 3209017856
  • 1408016102
  • 3209008316
  • 3209015290
  • 3209015985
  • 3209018517
  • 8201008203
  • 3209008884
  • 3209015361
  • 3209016043
  • 3209018562
  • 8201040402
  • 3209008887
  • 3209015391
  • 3209016069
  • 3209018571
  • 8601082236
07:49 PM, 21-Jan-2025

SSC MTS Result 2024: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन

परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर हवलदार के पद के लिए पीईटी/पीएसटी में उपस्थित होने के लिए अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का श्रेणीवार ब्यौरा इस प्रकार है:
श्रेणी पदों की संख्या
ईडब्ल्यूएस 2029
एससी 3612
एसटी 2030
ईएसएम 2009
ओएच 336
एचएच 336
ओबीसी 5544
अन्य पीडब्ल्यूडी 258
अनारक्षित 10857*
कुल 27011
07:46 PM, 21-Jan-2025

SSC MTS Cutt-Off Marks: एसएससी एमटीएस कटऑफ अंक

आयोग ने एमटीएस भर्ती परिणाम के साथ कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा के सत्र-I और सत्र-II में न्यूनतम योग्यता अंक निम्नानुसार हैं:
  • अनारक्षित श्रेणी    - 30%
  • ओबीसी/ईडब्ल्यूएस    - 25%
  • बाकी सभी श्रेणियां    - 20%
07:43 PM, 21-Jan-2025

SSC MTS Result Download Link: इस तरह चेक करें रिजल्ट

परिणाम पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले एसएससी की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं और फिर परिणाम पृष्ठ पर जाएं।
  • एसएससी एमटीएस और हवलदार परिणाम पृष्ठ खोलें।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:42 PM, 21-Jan-2025

SSC MTS Result Out: एसएससी एमटीएस का रिजल्ट जारी

कर्मचारी चयन आयोग ने बहुप्रतीक्षित एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। आयोग ने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
06:17 PM, 21-Jan-2025

SSC MTS Result 2024: क्या नेगेटिव मार्किंग होगी?

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग एमटीएस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के, बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। नकारात्मक अंकन केवल दूसरे सत्र में लागू होता है, जहां प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक घटाया जाएगा।
 
05:09 PM, 21-Jan-2025

SSC MTS Salary: चयनित उम्मीदवारों को इतना मिलेगा

वेतन और लाभ एसएससी एमटीएस कर्मचारियों का वेतन 7वें वेतन आयोग के आधार पर है। मूल वेतन 18,000 रुपये से लेकर 22,000 रुपये प्रति माह तक होता है, जो पोस्टिंग स्थान और सरकारी दिशा-निर्देशों पर निर्भर करता है। शुरुआती मूल वेतन 18,000 रुपये है, जिसमें 1800 रुपये का ग्रेड पे है।
04:20 PM, 21-Jan-2025

SSC MTS Cut Off Marks: कट ऑफ मार्क्स

कट ऑफ अंक एसएससी प्राधिकरण द्वारा निर्धारित उत्तीर्ण अंक हैं। कट ऑफ अंक पार करने वाले उम्मीदवार चयन के अगले दौर, एमटीएस के लिए दस्तावेज सत्यापन और हवलदार पद के लिए शारीरिक परीक्षण के लिए आगे बढ़ने के पात्र होंगे। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed