फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live 2021: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने कई पदों पर निकालीं भर्तियां, यहां जानिए पदों की संख्या और आवेदन प्रक्रिया

Thu, 16 Dec 2021 10:39 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 16 Dec 2021 10:39 PM IST
खास बातें

Sarkari Result, Sarkari Naukri 2021 Live Updates, Latest Government Jobs (सरकारी नौकरी)  Result: इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन की जारी है। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन
sarkari results sarkari naukri live 2021 latest govt jobs alert notifications 16 december jobs bharti news updates in hindi
सरकारी नौकरी रिजल्ट लाइव अपडेट 2021 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

10:37 PM, 16-Dec-2021

Sarkari Naukri Result Live : ओडिशा पुलिस भर्ती में करें आवेदन

ओडिशा पुलिस विभाग ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह ओडिशा पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाकर भर्ती, योग्यता आदि से संबंधित सभी जरुरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
09:29 PM, 16-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021: यूपी पुलिस में 18 से 26 वर्ष के युवाओं के लिए नौकरियां 

उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी की इच्छुक युवाओं के पास है अच्छा मौका। कांस्टेबल के पदों के लिए पुरुषों और महिलाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। पुरुष की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष और महिला की आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके लिए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता, कार्यक्षमता, अनुभव आदि अन्य अनिवार्य मानक दंडों को पूरा करना होगा।
विज्ञापन
09:29 PM, 16-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021 : UP Police Constable 25 हजार पदों पर भर्ती जल्द

उत्तर प्रदेश पुलिस में 25 हजार पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। भर्ती के लिए अभ्यर्थी अलर्ट रहें, इस आधिकारिक वेबसाइट uppolice.gov.in पर नजर बनाएं रखें। भर्ती होने के बाद कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पर भी प्रमोशन का अवसर मिलेगा। कांस्टेबल के पद पर 30 हजार से 40 हजार रुपये मिलेगा वेतना। 7वें पे-कमीशन के अनुसार अन्य भत्ते यात्रा किराया-भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल आदि जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। 
07:54 PM, 16-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021 : यूपीएसएसएससी कर रहा चिकित्सकों के पदों पर भर्ती 

यूपीएसएसएससी की ओर से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9,212 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार 5 जनवरी, 2022 तक आवेदन पंजीकरण कराएं। इसके बाद 12 जनवरी, 2022 तक उम्मीदवारों के पास आवेदन पत्र में सुधार करने का अवसर होगा।  
07:53 PM, 16-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021 : UPSSSC ने शुरू की भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) में स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) पदों पर भर्तियां निकली हैं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 में योग्यता प्राप्त कर चुकीं उम्मीदवारों के पास 05 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। इस आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
06:57 PM, 16-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021 : असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी का अवसर

निफ्ट में कुल 190 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भर्तियां निकली हैं। इनमें से गैर आरक्षित वर्ग के लिए 77 पदों पर, अनुसूचित जाति (एसटी) के लिए 27 पदों पर, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 14 पदों पर, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 53 पदों पर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 19 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके अतिरिक्त पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए भी 8 पदों पर रिक्तियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:55 PM, 16-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021 : निफ्ट में 190 पदों पर निकली भर्तियां

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में 40 वर्ष से कम आयु के उम्मीदवारों को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति का मौका मिल रहा है। उम्मीदवारों के पास 31 जनवरी, 2022 तक निफ्ट की वेबसाइट में जाकर आवेदन करने का अवसर है।
06:02 PM, 16-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021: BECIL की रिक्तियों का विवरण

  1. प्रयोगशाला तकनीशियन : 33
  2. लाइब्रेरियन ग्रेड III :03
  3. मेडिकल रिकॉर्ड तकनीशियन : 02
  4. गैस स्टीवर्ड : 01
  5. अपर डिवीजन क्लर्क / डाटा एंट्री ऑपरेटर : 36
  6. स्टोर कीपर सह क्लर्क : 03
  7. फार्मासिस्ट : 02
कुल रिक्त पद : 80
 
05:05 PM, 16-Dec-2021

Sarkari Job: 18 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

बेसिल में चयन केवल निर्धारित मानदंडों और नौकरी की आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन जमा किया जाना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बेसिल की वेबसाइट www.becil.com पर जाना होगा। इच्छुक उम्मीदवार 18 दिसंबर, 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट becil.com/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
04:04 PM, 16-Dec-2021

Sarkari Jobs : ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में भर्ती शुरू

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने अनुबंध के आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बेसिल भर्ती के तहत रिक्त पदों पर 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed