फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Results 2022 Live: बैंक, एसएससी समेत विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां, मिलेगा बेहतरीन पद और वेतन

Wed, 08 Jun 2022 07:54 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 08 Jun 2022 07:54 PM IST
खास बातें

Result Jobs Live Sarkari Naukri Sarkari Bharti LIVE 2022 Recruitment Hindi News Updates: कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। amarujala.com/jobs 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। यह भी पढ़ें- UP Board Exam Result Live

विज्ञापन
Sarkari Results Naukri 2022 Live Updates RBSE UP HPBOSE Board Sarkari Result IBPS RRB NTPC Govt Jobs Vacancy In Hindi
Sarkari Result Naukri Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:53 PM, 08-Jun-2022

Sarkari Job Results : JKPSC CCE Exam 2022

  1. उम्मीदवार सबसे पहले जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करें और परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए लॉगिन करें।
  3. सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें और फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। 
  4. सभी मांगे गए विवरण दर्ज करने के बाद ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. अब सभी शेष दस्तावेज अपलोड कर दें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र और भुगतान रसीद का एक प्रिंट आउट प्राप्त करें।
07:11 PM, 08-Jun-2022

सरकारी नौकरी रिजल्ट : JKPSC CCE Recruitment

जेकेपीएससी संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग और सेवारत उम्मीदवारों के लिए 34 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, 35 वर्ष की आयु तक के शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवार पात्र हैं।
विज्ञापन
06:20 PM, 08-Jun-2022

Sarkari Naukri Exam: JKPSC CCE Recruitment की महत्वपूर्ण तिथियां

जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख : 26 जून, 2022 (रविवार)
 
जेकेपीएससी सीसीई मुख्य परीक्षा की तिथि : 28 अक्तूबर, 2022
05:34 PM, 08-Jun-2022

Sarkari Naukri Live Result: जेकेपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 

उम्मीदवारों के लिए जेकेपीएससी संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 26 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार 28 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
04:32 PM, 08-Jun-2022

सरकारी नौकरी लाइव : जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा परीक्षा

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 220 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के जूनियर स्केल के 100 पदों के लिए हैं, 50 पद जम्मू-कश्मीर पुलिस सेवा के लिए हैं और 70 पद जम्मू-कश्मीर लेखा सेवा के लिए हैं। 
03:55 PM, 08-Jun-2022

Sarkari Naukri Results 2022: JKPSC CCE Recruitment

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2022 के आयोजन के संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:08 PM, 08-Jun-2022

Govt Exam Update: BPSC Paper Leak Case

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट आया है। मामले की जांच कर रही बिहार ईओयू (EOU) यानी आर्थिक अपराध इकाई ने पेपर लीक प्रकरण से जुड़े तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके समेत अब मामले में कुल 14 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
02:31 PM, 08-Jun-2022

सरकारी नौकरी : UPSC CSE 2021 Toppers felicitated

इस मौके पर डॉ. सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि पहले 20 टॉपर्स को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग मुख्यालय के उत्तरी ब्लॉक में प्रशासित किया जाना चाहिए। हमें उनके अनुभव और अपेक्षाओं को देखने का अवसर मिलेगा और वे भी सरकार की प्राथमिकताओं से अवगत होंगे। 
01:45 PM, 08-Jun-2022

Sarkari Jobs : सिविल सेवा परीक्षा के टॉप 20 का हुआ सम्मान

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार, सात जून को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के फाइनल रिजल्ट में शीर्ष 20 स्थान पर काबिज हुए अभ्यर्थियों से मुलाकात की। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के राज्य मंत्री डॉ सिंह ने संवाद कार्यक्रम के दौरान संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के टॉप 20 में जगह बनाने वाले सभी होनहारों का सम्मान भी किया।
01:00 PM, 08-Jun-2022

UPPCL Admit Card: इतने पदों पर होनी है भर्ती 

उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से  जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल भर्ती के माध्यम से कुल 25 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना प्रस्तावित है। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि सीबीटी परीक्षा का आयोजन वाराणसी, लखनऊ, आगरा और मेरठ शहरों में किया जाएगा। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed