फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live 2022: एसएससी, एफसीआई समेत विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Mon, 29 Aug 2022 11:57 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 29 Aug 2022 11:57 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: हमारे देश में सरकारी नौकरी की तैयारी कौन ही नहीं करता। हर किसी का सपना होता है कि जीवन में एक सरकारी पद तो पा ही ले। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो वर्तमान में देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में सरकारी भर्तियां जारी हैं। कई बार उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।

विज्ञापन
Sarkari Result Sarkari Naukri Live Govt Jobs for 10th 12th Graduates, jobs in up 2022 Update on 29 august
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:53 PM, 29-Aug-2022

Sarkari Result Sarkari Naukri Live: Indian Army TES Recruitment

भारतीय सेना ने अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से टेक्नीकल एंट्री स्कीम (Indian Army TES) के तहत 10+2 पास कर चुके उम्मीदवारों से 48वें बैच के लिए निर्धारित सीटों पर ऑनलाइन भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर प्रवेश योजना के लिए बारे में विस्तृत जानकारी पा सकते हैं।
11:03 PM, 29-Aug-2022

Sarkari Result Live Govt Jobs: BSF Head Constable Recruitment 2022

सीमा सुरक्षा बल (BSF) हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। वे उम्मीदवार जो उपरोक्त पद के लिए आवेदन के इच्छुक और पात्र हैं, वे बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट - rectt.bsf.gov.in से पात्रता और वेतन के बारे में विवरण देख सकते हैं। यह अभियान 1,312 रिक्त पदों पर भर्ती करेगा। 
विज्ञापन
10:22 PM, 29-Aug-2022

Sarkari Result Naukri Live: SSC Stenographer Recruitment

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी (ग्रुप बी- नॉन-राजपत्रित) और स्टेनोग्राफर ग्रेड डी (ग्रुप सी- नॉन-राजपत्रित) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर पदों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
09:31 PM, 29-Aug-2022

Sarkari Result Sarkari Naukri : UPSC Recruitment (UPSC) की नौकरियां

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने साइंटिफिक ऑफिसर, डिप्टी डायरेक्टर और अन्य पदों पर भर्ती करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in और upsc.gov.in पर जाकर उपरोक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 01 सितंबर, 2022 है। इस सरकारी भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।  
08:15 PM, 29-Aug-2022

Jobs & Results 2022: RSMSSB PTI Bharti

जिन उम्मीदवारों ने रिक्तियों के लिए आवेदन किया है, वे RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग में कुल 5,546 पद भरे जाएंगे। 
07:19 PM, 29-Aug-2022

Sarkari Result Jobs : RSMSSB PTI Recruitment

राज्य भर्ती बोर्ड द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार, शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक यानी पीटीआई परीक्षा 25 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने रिक्तियों के लिए आवेदन किया है, वे RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:05 PM, 29-Aug-2022

Govt Jobs Result: RSMSSB PTI Recruitment 2022

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) पूर्ववर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से PTI भर्ती परीक्षा 2022 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 
05:19 PM, 29-Aug-2022

Result Sarkari Naukri : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का एक और सुनहरा मौका आया है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल और फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है
03:34 PM, 29-Aug-2022

Sarkari Naukri: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष की कोई डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
02:19 PM, 29-Aug-2022

Sarkari Naukri: इस तारीख तक होंगे आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग/SSC की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 अगस्त, 2022 को समाप्त हो जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 4300 है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed