फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Result Naukri Live: यूपीएससी, बीपीएससी समेत देश के विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां, जानें कहां और कैसे करना है आवेदन

Sun, 24 Apr 2022 06:46 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 24 Apr 2022 06:46 PM IST
खास बातें

Sarkari Result-Naukri 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट): अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। दरअसल, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। 

विज्ञापन
Sarkari Result Sarkari Naukri Live 2022 Latest Govt Jobs Alert Notifications 24th April Jobs Bank Railway Bharti Result Hindi News Updates
Sarkari Result Naukri Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

06:45 PM, 24-Apr-2022

Govt Jobs 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन

महिला स्वास्थ्यकर्मी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 अप्रैल, 2022 से शुरू की जाएगी। बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 10 मई, 2022 को निर्धारित की है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3,137 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 
04:41 PM, 24-Apr-2022

Sarkari Naukri: गुजरात में महिला स्वास्थ्यकर्मी के हजारों पदों पर निकलीं भर्तियां

गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) ने महिला स्वास्थ्यकर्मी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर कर सकेंगे।
विज्ञापन
03:33 PM, 24-Apr-2022

Govt job 2022: भर्ती का विवरण

  • असिस्टेंट मैनेजर - 60
  • मैनेजर - 26
  • सीनियर मैनेजर - 06
  • इंजीनियर और मैकेनिकल - 01
02:51 PM, 24-Apr-2022

Sarkari Naukri Live: ऐसे करें अपना आवेदन

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 मई, 2022 तक या उससे पहले ईपीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट epi.gov.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
 
02:24 PM, 24-Apr-2022

Sarkari Naukri : ईपीआईएल में इंजीनियर, मैनेजर, सीनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती

इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड (ईपीआईएल) भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के तत्वावधान में इंजीनियर, मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के 91 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है।
01:23 PM, 24-Apr-2022

Sarkari Result 2022: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा

उम्मीदवार इश बात का ध्यान रखें कि आयोग की ओर से जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है। इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वह 28 अप्रैल, 2022 तक UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:05 PM, 24-Apr-2022

Govt Job 2022: ऐसे डाउनलोड करें

यह अब ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह उत्तर कुंजी को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
12:31 PM, 24-Apr-2022

Sarkari Result: उत्तर प्रदेश जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर, फोरमेन और संगणक भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। 
 
11:13 AM, 24-Apr-2022

Sarkaei Naukri 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन

यूपीएससी द्वारा उपरोक्त पदों के लिए जारी की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 12 मई, 2022 को निर्धारित की गई है।
 
10:47 AM, 24-Apr-2022

Sarkari Naukri: इतनी है पदों की संख्या

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के अंतर्गत कुल 67 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को आयोग के अंतर्गत सब डिवीजन इंजीनियर (SDE), असिस्टेंट केमिस्ट, असिस्टेंट जियोफीजिस्ट, असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर साईंटिफिक ऑफिसर (SSO) और सीनियर लेक्चरर के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed