आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मुकम्मल रास्ता न मिला

                
                                                         
                            तमाम उम्र जिसे अपना मुकम्मल रास्ता न मिला,
                                                                 
                            
वो भी भटकता रहा शहर की इसी रवानी में।

जिसे मुकम्मल होना था किसी दुआ की तरह,
वही अधूरा रहा अपनी ही निशानी में।

वो शख़्स हार के भी हारता नहीं था कभी,
अजीब आग थी उसके लहू की रवानी में।

किसी ने दर्द को पढ़कर भी बात नहीं समझी,
किताब बंद ही रखी गई ज़िंदगानी में।

जो अपने हिस्से का सूरज तलाश करता रहा,
वही जलता रहा उम्र भर इस वीरानी में।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर