फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Result Naukri Live: देश के विभिन्न राज्यों और विभागों में हजारों पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया 

Fri, 22 Apr 2022 10:53 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 22 Apr 2022 10:53 PM IST
खास बातें

Sarkari Result-Naukri 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट):: अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। दरअसल, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। 

विज्ञापन
Sarkari Result Sarkari Naukri Live 2022 Latest Govt Jobs Alert Notifications 22st April Jobs Bank Railway Bharti Result Hindi News Updates
Sarkari Result-Naukri 2022 Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

10:52 PM, 22-Apr-2022

सरकारी रिजल्ट नौकरी : UPPSC APO Recruitment 2022

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
10:37 PM, 22-Apr-2022

Sarkari Naukri Results: UPSC संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2022

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा- 2022 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होना अनिवार्य है।  
विज्ञापन
10:01 PM, 22-Apr-2022

Results Jobs : सीजीपीएससी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड

  1. उम्मीदवारों को सबसे पहले सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाना होगा। 
  2. होम पेज पर, “01-05-2022 और 02-05-2022 को आयोजित परीक्षा के ऑनलाइन एडमिट कार्ड देखने / प्रिंट करने के लिए यहां क्लिक करें” लिंक पर क्लिक करें।
  3. यह आपको नए पृष्ठ पर पुन-र्निर्देशित करेगा जहां उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
  4. विवरण जमा करें और सीजीपीएससी प्रवेश-पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. एडमिट कार्ड पर उल्लेखित विवरण और निर्देशों को ध्यान से देखें।
  6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
09:29 PM, 22-Apr-2022

Latest Results Govt Jobs Alert: सीजीपीएससी एडमिट कार्ड 2022

आधिकारिक वेबसाइट से सीजीपीएससी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को विवरण के माध्यम से लॉगिन करना होगा जैसे- पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड आदि। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य 49 से अधिक पदों पर प्राचार्य वर्ग-1 और वर्ग-2 की रिक्तियों को भरना है।
09:01 PM, 22-Apr-2022

Sarkari Result Sarkari Naukri: CGPSC Admit Card 2022

उक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा एक मई से दो मई, 2022 तक रायपुर जिले में विभिन्न पालियों में आयोजित की जाएगी। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश-पत्र आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
08:31 PM, 22-Apr-2022

Result Jobs Update : Sarkari Naukri News

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने विभिन्न पदों की परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सहायक संचालक (रेशम), वैज्ञानिक अधिकारी (रसायन विज्ञान), सहायक संचालक (योजना, आर्थिक और सांख्यिकी विभाग) परीक्षा के लिए क्रमशः 01, 01, 10 पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:02 PM, 22-Apr-2022

SSC MTS Exam: एसएससी एमटीएस टियर-2 परीक्षा आठ मई को होगी

उम्मीदवार जो एसएससी एमटीएस टियर-2 परीक्षा 2020 के लिए पात्र हैं, वे परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ssc.nic.in पर जा सकते हैं। एसएससी के अनुसार, परीक्षा की तारीख अभी अंतरिम है। यानी कि कोविड -19 महामारी के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के अधीन परिस्थितिवश परीक्षा की तारीख में बदलाव किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो समयपूर्व इसकी सूचना दे दी जाएगी।
07:19 PM, 22-Apr-2022

sarkari job 2022: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में भर्ती

तकनीशियन ग्रुप-सी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कि मान्यता प्राप्त संस्थान से एसएसएलसी + आईटीआई या एक साल का अप्रेंटिसशिप याएसएसएलसी+3 वर्षीय राष्ट्रीय ट्रेनी प्रमाणपत्र होना चाहिए। इन दोनों पदों के लिए आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई हैं साथ ही आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी गई है, इस संबंध में उम्मीदवार अधिसूचना देख सकते हैं।
06:32 PM, 22-Apr-2022

BEL Recruitment 2022: इन पदों पर निकली भर्ती

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत भारत उद्यम ने इंजीनियरिंग सहायक ट्रेनी और तकनीशियन-सी के 91 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें यह पद बीईएल बेंगलुरु कॉम्प्लेक्स के लिए स्थायी आधार पर भर्ती के लिए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 30 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले बीईएल की अधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
05:56 PM, 22-Apr-2022

Govt Jobs: Sarkari Results

आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार सामान्य वर्ग के साथ-साथ ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, ओबीसी और एमबीसी उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ अंक 77.27 है। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं। परिणामों के साथ, आयोग ने परीक्षा के लिए कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed