फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result Live 2022: यूपी पुलिस और एनएलसी इंडिया ने निकालीं बंपर नौकरियां, जानें पात्रता और प्रक्रिया

Tue, 08 Feb 2022 11:30 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 08 Feb 2022 11:30 PM IST
खास बातें

Sarkari Result-Naukri 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) Admit Card Answer Key UP Police Bharti Hindi News Updates: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभाग इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी अपने वर्चुअल करियर मेले के माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-

विज्ञापन
Sarkari Result-Sarkari Naukri Live 2022 Latest Govt Jobs Alert Notifications 08 February Jobs In UP Police Bharti Result Railway RRB NTPC Hindi News Updates
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

11:30 PM, 08-Feb-2022

Govt Jobs: UPSC IFS Mains Admit Card कब होगी परीक्षा?

यूपीएससी की ओर से भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 27 फरवरी, 2022 से लेकर 6 मार्च, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 
11:17 PM, 08-Feb-2022

सरकारी नौकरी 2022: यूपीएससी ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का प्रवेश पत्र जारी किया

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा को पास कर चुके हैं और मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य हैं, वह अपना प्रवेश पत्र यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट  upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
10:37 PM, 08-Feb-2022

सरकारी नौकरी: RPSC RAS/RTS MAIN Exam कब होगी परीक्षा?

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आरएएस/आरटीएस मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 25 और 26 फरवरी, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। 
09:50 PM, 08-Feb-2022

Sarkari Naukri Live: ऐसे करें आवेदन

जिन उम्मीदवारों ने आरपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी और मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य हैं, वह अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 
 
08:44 PM, 08-Feb-2022

Sarkari Job: आरपीएससी आरएएस/आरटीएस मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने आरएएस/आरटीएस मुख्य परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
08:15 PM, 08-Feb-2022

Govt Jobs Update: NHM WB Recruitment 2022 चयन प्रक्रिया

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन 85 अंकों की लिखित परीक्षा और 15 अंकों के साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी और परीक्षा से जुड़े अन्य जरूरी अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:32 PM, 08-Feb-2022

Sarkari Naukri: आवेदन शुल्क

आवेदकों की आयु-सीमा अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।  
06:56 PM, 08-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: NHM WB Recruitment 2022 शैक्षणिक योग्यता

आवेदकों के पास में जीएनएम/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, डब्ल्यूबीएनसी की ओर से पंजीयन/अंतरिम प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को पश्चिम बंगाल का निवासी होना और बंगाली बोलना, पढ़ना, लिखना भी आना चाहिए। 
06:35 PM, 08-Feb-2022

SarkaRI Naukri: पश्चिम बंगाल सीएचओ भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां

1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 3 फरवरी, 2022
2. पंजीयन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 8 फरवरी, 2022
3. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 11 फरवरी, 2022
4. आवेदन पूरा करने की आखिरी तारीख- 15 फरवरी, 2022
05:52 PM, 08-Feb-2022

सरकारी नौकरी: पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य मिशन में भर्ती के लिए 8 फरवरी तक कर लें आवेदन

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू कर दी गई है। भर्ता में पंजीयन की आखिरी तारीख 8 फरवरी, 2022 को निर्धारित की गई है। आखिरी समय में वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कत से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed