Sarkari Naukri-Result Live 2022: भारतीय रेलवे और बीपीएससी ने निकालीं बंपर नौकरियां, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
{"_id":"61fca68b567d3720cb73940a","slug":"sarkari-result-sarkari-naukri-live-2022-latest-govt-jobs-alert-notifications-04-february-jobs-in-up-rrc-cr-recruitment-bpsc-bharti-result-railway-rrb-ntpc-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result Live 2022: भारतीय रेलवे और बीपीएससी ने निकालीं बंपर नौकरियां, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 04 Feb 2022 08:15 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 04 Feb 2022 08:15 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri-Result 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) Admit Card Answer Key Hindi News Updates: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभाग और कंपनियां इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी अपने वर्चुअल करियर मेले के माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही हैं। भारतीय रेलवे और बीपीएससी ने निकालीं बंपर नौकरियां, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया ...
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
08:13 PM, 04-Feb-2022
Sarkari Result- Naukri Live: ओडिशा लोक सेवा आयोग की भर्ती
ओडिशा लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती का आयोजन ग्रुप ए और ग्रुप बी के तहत आने वाले विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
08:12 PM, 04-Feb-2022
Sarkari Naukri-Result Live 2022: OPSC Recruitment
ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वह ओडिशा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.opsc.gov.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
07:18 PM, 04-Feb-2022
Sarkari Results- Naukri: BPSC Recruitment आवेदन और चयन प्रक्रिया
बीपीएससी भर्ती 2022 में आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 फरवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आयोग के कार्यालय में स्पीड पोस्ट से आवेदन पत्र की कॉपी और दस्तावेज भेजने की आखिरी तारीख 24 फरवरी, 2022 है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा।
06:18 PM, 04-Feb-2022
Sarkari Results-Sarkari Naukri Live: BPSC Recruitment के आवेदन शुल्क
- सामान्य अनारक्षित वर्ग : 750 रुपये
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला / पीडब्ल्यूडी : 200 रुपये
06:00 PM, 04-Feb-2022
Sarkari Vacancy: बीपीएससी भर्ती 2022 के पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार ने रसायन विज्ञान / पर्यावरण विज्ञान में बी.एससी या रसायन विज्ञान / नागरिक / पर्यावरण विज्ञान / सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग / वास्तुकला में बी.टेक किया हो या उम्मीदवार के पास योजना / वास्तुकला में डिग्री होनी चाहिए।
05:01 PM, 04-Feb-2022
Sarkari Result Latest Govt Jobs: BPSC Recruitment 2022 रिक्तियों का विवरण
- पद का नाम : सहायक सार्वजनिक स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन अधिकारी
- पद की संख्या : 286
- वेतनमान : स्तर -7
विज्ञापन
विज्ञापन
04:44 PM, 04-Feb-2022
Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) : बीपीएससी की भर्ती
बीपीएससी की भर्ती के लिए उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी, 2022 है।
03:55 PM, 04-Feb-2022
Sarkari Naukri-Result Live 2022: बिहार लोक सेवा आयोग की भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) सहायक लोक स्वच्छता (Assistant Public Sanitary) और अपशिष्ट प्रबंधन अधिकारी (Waste Management Officer) पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है।
03:07 PM, 04-Feb-2022
Sarkari Results-Sarkari Naukri Live 2022: BPSC की भर्ती
बीपीएससी (BPSC) यानी बिहार लोक सेवा आयोग के जरिये सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए बीपीएससी ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
02:11 PM, 04-Feb-2022
Latest Govt Jobs Alert : RRC CR Apprentice Recruitment के लिए कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com/TradeApp/Login पर जाएं।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
- अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- अब आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें औकर इसका प्रिंट भी निकलवा लें।