Sarkari Naukri-Result Live 2022: यूपीएससी, आरएसएमएसएसबी समेत विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्तियां, जानें कैसे करना हैं आवेदन
{"_id":"61fb4677e272e114051b7f39","slug":"sarkari-result-sarkari-naukri-live-2022-latest-govt-jobs-alert-notifications-03-february-jobs-in-upsc-recruitment-ssc-bharti-result-railway-rrb-ntpc-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result Live 2022: यूपीएससी, आरएसएमएसएसबी समेत विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्तियां, जानें कैसे करना हैं आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 03 Feb 2022 09:07 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 03 Feb 2022 09:07 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट) Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs, Admit Card, Answer Key Hindi News Updates: कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
09:07 PM, 03-Feb-2022
Government Jobs: पशुपालन निगम लिमिटेड में 7800 से ज्यादा नौकरियां
भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड की भर्ती 2022 के तहत बीपीएनएल ने कुल 7,875 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीपीएनएल भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 28 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है। बीपीएनएल भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में एक साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के बाद एक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी।08:18 PM, 03-Feb-2022
सरकारी नौकरी: जेपीएससी वेटनरी डॉक्टर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जल्द जमा करें
जेपीएससी में वेटनरी डॉक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 फरवरी, 2022 को शाम पांच बजे समाप्त हो गई है। हालांकि, जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों ने अपना आवेदन कर लिया है और आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं किया है, वह जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन 3 फरवरी, 2022 को रात 11.45 तक इसे जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
07:28 PM, 03-Feb-2022
सरकारी नौकरी: आवेदन शुल्क और आयु-सीमा
सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में छूट का भी प्रावधान है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के आवेदकों के लिए आवेदन निशुल्क है।06:11 PM, 03-Feb-2022
Sarkari Naukri: शैक्षणिक योग्यता
प्रशासनिक सेवा के लिए - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री।भारतीय वन सेवा के लिए - इस पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री के साथ पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी और प्राणीशास्त्र में से एक विषय का चयन होना चाहिए। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि, वानिकी या इंजीनियरिंग में डिग्री भी मान्य है।
05:24 PM, 03-Feb-2022
Govt Jobs Update: भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां
1. नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 2 फरवरी, 20222. आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 2 फरवरी, 2022
3. आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 22 फरवरी, 2022
4. प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- 5 जून, 2022
5. मुख्य परीक्षा- सितंबर, 2022
04:58 PM, 03-Feb-2022
Sarkari Naukri Update: UPSC Recruitment 2022 भर्ती का विवरण
कुल पदों की संख्या - 1012प्रशासनिक सेवा के लिए रिक्त पदों की संख्या- 851
भारतीय वन सेवा के लिए रिक्त पदों की संख्या- 161
विज्ञापन
विज्ञापन
04:28 PM, 03-Feb-2022
सरकारी नौकरी: जल्दी करें आवेदन
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि सिविल सेवा और वन सेवा भारत के सबसे महत्वपूर्ण पदों में से एक है। लाखों की संख्या में उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करते हैं। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।03:58 PM, 03-Feb-2022
Sarkari Naukri: 22 फरवरी है आवेदन की आखिरी तारीख
सिविल सेवा और वन सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 फरवरी, 2022 से शुरू कर दी गई है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी, 2022 को निर्धारित की है।03:41 PM, 03-Feb-2022
Sarkari Naukri live: ऐसे करें अपना आवेदन
जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सिविल सेवा भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर सभी जरूरी दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।03:03 PM, 03-Feb-2022