फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Result Naukri Live 2021: नवोदय में लेखा अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती

Mon, 13 Dec 2021 11:28 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 11:28 PM IST
खास बातें

Sarkari Result, Sarkari Naukri 2021 Live Updates, Latest Government Jobs (सरकारी नौकरी) Railway Police Bharti : अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। दरअसल, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन की जारी है। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sarkari Naukri-Result 2021 Live: Latest Govt Jobs Railway Police Bharti Admit Card Notifications 13 Dec Hindi News Updates
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:25 PM, 13-Dec-2021

सरकारी नौकरी 2021: क्या होगी चयन प्रक्रिया?

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और लिखित परीक्षा के तहत चयन प्रक्रिया होगी। पहले 100 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी, इसके परिणाम के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों का मेरिट सूची में नाम होगा, उन्हें लिखित परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। लिखित परीक्षा भी 100 अंकों की होगी। 

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 
09:55 PM, 13-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021: 31 दिसंबर 2021 को है आवेदन की आखिरी तारीख 

उम्मीदवारों के पास 31 दिसंबर, 2021 तक रात 11.59 बजे तक आवेदन करने का समय है। वन रक्षक भर्ती 2021-22 के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 1 जनवरी, 2022 तक 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अकधि नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को निर्देशित किया गया है कि वह आवेदन पत्र को भरने से पहले एक बार वन रक्षक भर्ती 2021-22 की अधिसूचना को अच्छे से पढ़ लें। 

 
विज्ञापन
09:03 PM, 13-Dec-2021

सरकारी नौकरी: छत्तीसगढ़ वन विभाग में 291 पदों पर निकली है भर्ती

छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 291 पदों पर वन रक्षक की भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इससे जुड़ी सूचना को आधिकारिक वेबसाइट cgforest.com पर जाकर देख सकते हैं। आवेदनकर्ता वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। 
07:53 PM, 13-Dec-2021

govt jobs: आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ें

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में सभी जरूरी योग्यताओं आदि के बारे में पढ़ लें। इस भर्ती के लिए आवेदन करने में कोई भी शुल्क नहीं खा गया है। आवेदन भरते समय किसी भी समस्या के आने पर उम्मीदवार हेल्प डेस्क 02261306274 पर संपर्क कर सकते हैं। 

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
 
07:14 PM, 13-Dec-2021

Govt Jobs 2021: कितनी है पदों की संख्या?

नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2021 में कुल पदों की संख्या 10 है। इस भर्ती के माध्यम से लेखा अधिकारी (अकाऊंट ऑफिसर), जनरल मैनेजर (कंस्ट्रक्शन) और डिप्टी कमीश्नर (फाइनेंस) के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 30 दिसंबर 2021 तक 56 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस बात को समझ लें कि उन्हें 3 सालों के लिए नियुक्ति दी जाएगी। यह अवधि जरुरत पड़ने पर 5 वर्षों के लिए भी की जा सकती है। 
05:58 PM, 13-Dec-2021

सरकारी नौकरी 2021: नवोदय में लेखा अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती

नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। भर्ती के माध्यम से लेखा अधिकारी (अकाऊंट ऑफिसर), जनरल मैनेजर (कंस्ट्रक्शन) और डिप्टी कमीश्नर (फाइनेंस) के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:24 PM, 13-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: सीजी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में आवेदन करने के चरण

  1. उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cgforest.com पर जाना होगा।
  2. होमपेज पर फॉरेस्ट गार्ड रिक्रूटमेंट 2021 नाम के टैब पर क्लिक करें।
  3. फिर रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  4. फिर आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म की समीक्षा करें।
  7. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
03:33 PM, 13-Dec-2021

Sarkari Results 2021: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2019 रिवाइज्ड आंसर की जारी

राजस्थान पुलिस संशोधित उत्तर कुंजी 2021 कांस्टेबल चालक और सामान्य पद के लिए जारी की गई है। परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 6 से 8 नवंबर 2020 तक आयोजित की गई थी। 
02:55 PM, 13-Dec-2021

Sarkari Results 2021: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2019 संशोधित उत्तर कुंजी जारी

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2019 उत्तर कुंजी को संशोधित किया गया है और अब यह राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। यदि कोई हो तो आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर, 2021 तक है।
02:35 PM, 13-Dec-2021

Sarkari Naukri Live Result : सीजी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2021 के पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 परीक्षा या समकक्ष स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा : उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2022 तक 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed