{"_id":"61b5e558d9d7677ac1038140","slug":"nvs-recruitment-2021-recruitment-process-started-for-accounts-officer-and-other-posts-apply-online-by-dec-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"NVS Recruitment 2021: नवोदय में लेखा अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, 30 दिसंबर तक करें आवेदन ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
NVS Recruitment 2021: नवोदय में लेखा अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, 30 दिसंबर तक करें आवेदन
Sun, 12 Dec 2021 05:34 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 12 Dec 2021 05:34 PM IST
सार
NVS Recruitment 2021: नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2021 में कुल पदों की संख्या 10 है। इस भर्ती के माध्यम से लेखा अधिकारी (अकाऊंट ऑफिसर), जनरल मैनेजर (कंस्ट्रक्शन) और डिप्टी कमीश्नर (फाइनेंस) के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
Jawahar Navodaya Vidyalaya
- फोटो : Jawahar Navodaya Vidyalaya
विस्तार
नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस वेबसाइट पर भर्ती और योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
कितनी है पदों की संख्या?
नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2021 में कुल पदों की संख्या 10 है। इस भर्ती के माध्यम से लेखा अधिकारी (अकाऊंट ऑफिसर), जनरल मैनेजर (कंस्ट्रक्शन) और डिप्टी कमीश्नर (फाइनेंस) के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 30 दिसंबर 2021 तक 56 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस बात को समझ लें कि उन्हें 3 सालों के लिए नियुक्ति दी जाएगी। यह अवधि जरुरत पड़ने पर 5 वर्षों के लिए भी की जा सकती है।
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथि
1. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख - 1 दिसंबर 2021
2. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख - 30 दिसंबर 2021
कैसे करें आवेदन?
1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिख रहे Notification for the post of General Manager (Construction), Deputy Commissioner (Fin.) and Account Officer on deputation basis in NVS के लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन
3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
4. अब अपने मोबाइल नंबर और मेल आईडी के माध्यम से अपना पंजीयन करें।
5. अब लॉगिन कर के सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
6. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में सभी जरूरी योग्यताओं आदि के बारे में पढ़ लें। इस भर्ती के लिए आवेदन करने में कोई भी शुल्क नहीं खा गया है। आवेदन भरते समय किसी भी समस्या के आने पर उम्मीदवार हेल्प डेस्क 02261306274 पर संपर्क कर सकते हैं।