Chhattisgarh govt jobs 2021: छत्तीसगढ़ वन विभाग में 291 पदों पर निकली है भर्ती, 31 दिसंबर तक करें आवेदन
Chhattisgarh Forest dept recruitment 2021: छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने निकाली भर्तियां, 291 वन रक्षकों के पदों पर 31 दिसंबर, 2021 तक है ऑनलाइन आवेदन करने का समय। इस आधिकारिक वेबसाइट cgforest.com पर मिलेगी जानकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 291 पदों पर वन रक्षक की भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इससे जुड़ी सूचना को आधिकारिक वेबसाइट cgforest.com पर जाकर देख सकते हैं। आवेदनकर्ता वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 31 दिसंबर, 2021 तक रात 11.59 बजे तक आवेदन करने का समय है। वन रक्षक भर्ती 2021-22 के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 1 जनवरी, 2022 तक 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अकधि नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को निर्देशित किया गया है कि वह आवेदन पत्र को भरने से पहले एक बार वन रक्षक भर्ती 2021-22 की अधिसूचना को अच्छे से पढ़ लें।
क्या होगी चयन प्रक्रिया?
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और लिखित परीक्षा के तहत चयन प्रक्रिया होगी। पहले 100 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी, इसके परिणाम के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों का मेरिट सूची में नाम होगा, उन्हें लिखित परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। लिखित परीक्षा भी 100 अंकों की होगी।
ये है आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति (एससी) , अनुसूचित जनजाति (एससी) व अन्य पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमी लेयर (ओबीसी) के लिए 250 रुपये और शेष सभी श्रेणियों के लिए 350 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से आवेदन शुल्क को जमा करा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ वन विभाग भर्ती 2021 के लिए ऐसे करें पंजीकरण
1. सबसे पहले cgforest.com की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।
3. अब छत्तीसगढ़ वन विभाग भर्ती 2021 के तहत वनरक्षक के पद पर सीधी भर्ती की अधिसूचना पर क्लिक करें।
4. एक नया पेज खुल जाएगा, उस ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
5. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र पर क्लिक करें।
6. अब आवेदन के लिए पंजीकरण का पेज खुल जाएगा।
7. इसमें नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पासवर्ड, सुरक्षा कोड को भरते हुए आवेदन करें।
8. अब आपका आवेदन पत्र का फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा, उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।