Sarkari Naukri-Result Live 2022: एनसीईआरटी, एम्स और ईसीआईएल में निकलीं बंपर नौकरियां, जानिए आवेदन का तरीका
{"_id":"61de4b875ad7d62c7e21d677","slug":"sarkari-result-sarkari-naukri-2022-live-latest-govt-jobs-alert-notifications-12-january-jobs-in-up-ecil-recruitment-aiims-bharti-admit-card-answer-key-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result Live 2022: एनसीईआरटी, एम्स और ईसीआईएल में निकलीं बंपर नौकरियां, जानिए आवेदन का तरीका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 12 Jan 2022 11:24 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:24 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट) Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs, Admit Card, Answer Key Hindi News Updates: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है। इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी है। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
-
- 1
-
Link Copied
लाइव अपडेट
11:24 PM, 12-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: क्या होगी चयन प्रक्रिया?
यूकेएसएसएससी की ओर सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में 100 अंकों के बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में सुपरवाइजर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।10:12 PM, 12-Jan-2022
Govt Jobs: 12 मार्च तक करें आवेदन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सुपरवाइजर के पदों पर जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 जनवरी, 2022 से शुरू की जाएगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 मार्च, 2022 तक है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी।
विज्ञापन
09:10 PM, 12-Jan-2022
सरकारी नौकरी: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्ती
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
07:56 PM, 12-Jan-2022
Sarkari Naukri: सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी
गांधीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने कहा कि शिक्षक भर्ती में देरी विभिन्न प्रशासनिक कारण से कारण हुई है। केंद्र सरकार की ओर से दिव्यांग कोटा बढ़ाने के निर्देश के बाद सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग और शिक्षा विभाग ने हाल ही में सभी जरूरी प्रक्रिया को पूरा किया है। जल्द ही प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों (विद्या सहायक) के 3300 रिक्त पदों पर भर्तियों का आयोजन किया जाएगा।
07:14 PM, 12-Jan-2022
सरकारी नौकरी: गुजरात में शिक्षकों के पदों पर भर्तिया जल्द
गुजरात सरकार जल्द ही राज्य में प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों (विद्या सहायक) के लिए 3,300 रिक्त पदों पर भर्तियां आयोजित करने वाली है।06:11 PM, 12-Jan-2022
Govt Jobs: राजस्थान शिक्षक भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन के ऑनलाइन पंजीकरण का प्रारंभ : 10-जनवरी-2022आवेदन के पंजीकरण की समाप्ति : 09-फरवरी-2022
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की समाप्ति : 09-फरवरी-2022
कियोस्क पर शुल्क भुगतान के लिए अंतिम तिथि : 09-फरवरी-2022
विज्ञापन
विज्ञापन
05:16 PM, 12-Jan-2022
सरकारी नौकरी: प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के 32 हजार पदों पर भर्ती शुरू
राजस्थान सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त 32,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर की ओर से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की सीधी भर्ती की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही इस बड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसमें रीट यानी राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 में प्राप्त अंकों को चयन का आधार माना जाएगा।
04:51 PM, 12-Jan-2022
सरकारी नौकरी 2022 : डीएसईयू में निकलीं लेक्चरर, प्रोफेसर के 236 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
दिल्ली सरकार के अधीन दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) में लेक्चरर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के कुल 236 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dseu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।04:25 PM, 12-Jan-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live: एनसीईआरटी की भर्ती में 15 तक करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की भर्ती के लिए 15 जनवरी, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम स्नातक पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए ncert.nic.in विजिट कर सकते हैं।
04:14 PM, 12-Jan-2022
Sarkari Naukri-Result Live : NCERT Recruitment 2022
एनसीईआरटी की भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए ई-मेल के जरिये सूचना दी जाएगी। इंटरव्यू के आधार पर ही चयन होंगे।