12:15 AM, 31-Dec-2021
Sarkari Result: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट सामान्य भर्ती 2019 के परिणाम जारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने जूनियर असिस्टेंट सामान्य भर्ती 2019 के परिणाम को जारी कर दिया है। यह परिणाम टाइपिंग टेस्ट के लिए जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
10:20 PM, 30-Dec-2021
Sarkari Result: यूपीएससी ने जारी किया संयुक्त मेडिकल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त मेडिकल सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम को जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
09:30 PM, 30-Dec-2021
Govt Jobs: कांस्टेबल के 300 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां
केन्द्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) ने निषेध कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। इन तारीखों के लिए नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी किया गया है।
08:14 PM, 30-Dec-2021
Sarkari Naukri: भर्ती का विवरण
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नॉलॉजी (NIELIT) द्वारा जारी की गई भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 126 है। इस भर्ती के माध्यम से प्रोगामर, सिस्टम एनालिस्ट, असिस्टेंट प्रोगामर और कंसल्टेंट आदि के पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 9 जनवरी 2022 तक है।
07:19 PM, 30-Dec-2021
सरकारी नौकरी: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नॉलॉजी में विभिन्न पदों पर भर्तियां
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नॉलॉजी (NIELIT) नई दिल्ली ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकालीं हैं।उम्मीदवार NIELIT भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट nielit.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होंगी।
06:03 PM, 30-Dec-2021
Sarkari Result : एनबीई ने जारी किया FMGE 2021 का रिजल्ट
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन, FMGE दिसंबर रिजल्ट 2021 जारी कर दिया है। उम्मीदवार FMGE दिसंबर 2021 के परिणाम में प्राप्त स्कोर को NBEMS वेबसाइटों natboard.edu.in और nbe.edu.in पर देख सकते हैं।
05:12 PM, 30-Dec-2021
सरकारी नौकरी 2021: सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क
सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के लिए निर्धारित सभी पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग हैं। जबकि आवेदन शुल्क जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये एवं एसटी/ एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये रखा गया है। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री व अन्य पदानुसार आवश्यक पात्रताएं होनी चाहिए।
04:21 PM, 30-Dec-2021
सरकारी नौकरी : एसएससी ने निकालीं भर्तियां
कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर और असिस्टेंट इत्यादि श्रेणी स्तरीय पदों पर भर्ती शुरू की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा अलग-अलग पदानुसार 18 वर्ष लेकर 32 वर्ष तक है।
03:21 PM, 30-Dec-2021
Sarkari Naukri 2021: सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने कुल 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत उप जिलाध्यक्ष, उप पुलिस अधीक्षक, नायब तहसीलदार, जिला जेल अधीक्षक, श्रम अधिकारी एवं अन्य पदों पर रिक्तियां हैं।
02:42 PM, 30-Dec-2021
Sarkari Naukri: CBI Recruitment इन शहरों में होंगे परीक्षा केंद्र
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, ऑनलाइन टेस्ट 22 जनवरी, 2022 को अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, भोपाल, चेन्नई, चंडीगढ़, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पुणे, रायपुर और पटना केंद्र में आयोजित होने का प्रस्ताव है। परीक्षा के लिए आवंटित केंद्र/ स्थान की सूचना कॉल लेटर के माध्यम से दी जाएगी।