02:48 PM, 10-Mar-2022
रकारी रिजल्ट: यहां मिलेगी उत्तर कुंजी
आयोग की ओर से जारी की गई शॉर्ट नोटिस के अनुसार जूनियर स्टेनोग्राफर भर्ती, 2021 परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट www.ossc.gov.in पर What's New के सेक्शन में उपलब्ध है।
02:00 PM, 10-Mar-2022
Sarkari Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह परीक्षा की उत्तर कुंजी को ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं।
12:39 PM, 10-Mar-2022
Sarkari Naukri 2022: ओडिशा एसएससी ने जारी की जूनियर स्टेनो भाषा परीक्षा की उत्तर कुंजी
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने जूनियर स्टेनोग्राफर भर्ती 2021 के लिए भाषा परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। आयोग ने इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 4 मार्च, 2022 को किया था।
11:28 AM, 10-Mar-2022
सरकारी नौकरी 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
TNUSRB की ओर से जारी की गईी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है वह अपना आवेदन 7 अप्रैल, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं।
10:18 AM, 10-Mar-2022
Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर होगी भर्तियां
तमिलनाडु वर्दीधारी सेवा भर्ती बोर्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 444 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को बोर्ड की ओर से पुलिस विभाग के अंतर्गत सब इंस्पेक्टर (तालुक और आर्म्ड रिजर्व) के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
09:33 AM, 10-Mar-2022
Sarkari Naukri Live: ऐसे करें अपना आवेदन
जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से TNUSRB की आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
09:03 AM, 10-Mar-2022
Sarkari Naukri Result Live: इस राज्य में सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्तियां, कई अन्य विभागों में भी निकलीं नौकरियां
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। तमिलनाडु वर्दीधारी सेवा भर्ती बोर्ड (TNUSRB) ने सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं।