11:04 PM, 25-May-2022
Sarkari Naukri Result Live: ईएसआईसी मल्टी-टास्किंग स्टाफ भर्ती
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने ईएसआईसी एमटीएस भर्ती के तहत मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) फेज-1 प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट और अंक सूची मंगलवार, 24 मई को जारी की थी। अब ईएसआईसी एमटीएस चरण- 2 मुख्य परीक्षा रविवार, पांच जून, 2022 को आयोजित होने वाली है।
10:12 PM, 25-May-2022
सरकारी नौकरी रिजल्ट : ईएसआईसी एमटीएस भर्ती प्रीलिम्स रिजल्ट और मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड
इससे पहले ईएसआईसी की चरण-एक प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 22,529 उम्मीदवारों का चयन एमटीएस चरण-द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए किया गया था।
09:46 PM, 25-May-2022
Sarkari Results Jobs : ESIC MTS Mains Admit Card
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए ईएसआईसी एमटीएस चरण- 2 मुख्य परीक्षा रविवार, पांच जून, 2022 को आयोजित होने वाली है।
08:54 PM, 25-May-2022
Sarkari Naukri Result: ईएसआईसी एमटीएस भर्ती परीक्षा
ईएसआईसी एमटीएस भर्ती परीक्षा फेज-1 प्रीलिम्स के रिजल्ट और फेज-2 मेंस एग्जाम के कॉल लेटर / एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर उपलब्ध है।
08:03 PM, 25-May-2022
Sarkari Jobs : ईएसआईसी एमटीएस भर्ती
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने ईएसआईसी एमटीएस भर्ती के तहत मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) फेज-1 प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट और फेज-2 मुख्य परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
07:16 PM, 25-May-2022
Govt Jobs: IBPS Research Associate Recruitment
नौकरी के लिए साइकोमेट्रिक्स / मनोवैज्ञानिक माप के क्षेत्र में प्राथमिकता पहचानने की योग्यता और रिसर्च प्रोजेक्ट का आकलन करने के लिए डिजाइन, डेवलेपमेंट टाइप एप्टीट्यूड और अचीवमेंट टेस्ट, प्रोजेक्ट डीलिंग और डिपार्टमेंटल कोर्डिनेशन की योग्यता की आवश्यकता है।
06:35 PM, 25-May-2022
सरकारी नौकरी: रिसर्च एसोसिएट की पोस्ट भर्ती
आईबीपीएस रिसर्च एसोसिएट भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
05:34 PM, 25-May-2022
Sarkari Naukri: IBPS Recruitment 2022
इस भर्ती के तहत सालाना वेतन करीब 12 लाख रुपये तक है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने रिसर्च एसोसिएट (ग्रेड 'ई') पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
04:44 PM, 25-May-2022
सरकारी नौकरी लाइव : IBPS Recruitment
शोध क्षेत्र में काम करने और रिसर्च एसोसिएट बनने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। आईबीपीएस यानी इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकाली है।
03:20 PM, 25-May-2022
Sarkari Naukri 2022: इन तारीखों पर होगी एमपीपीएससी की परीक्षाएं
एमपीपीएससी राज्य सेवा और राज्य वन सेवा भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 19 जून, 2022 को किया जाना प्रस्तावित है। जबकि मध्य प्रदेश राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा 21 नवंबर, 2022 से 29 नवंबर, 2022 तक और राज्य वन सेवा की मुख्य परीक्षा 04 दिसंबर, 2022 को आयोजित किए जाना निर्धारित है।