फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jobs Result 2023 Live: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड NIC में निकलीं नौकरियां, यहां जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Sun, 02 Apr 2023 05:18 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 02 Apr 2023 05:18 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2023: अमर उजाला जॉब्स के इस रोजाना लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। हर रोज की तरह आज भी हम उन तमाम युवाओं को नई नौकरियों के बारे में जानकारी देंगे। किस विभाग में नौकरी कब निकली, कैसे आवेदन करना है? इसकी पूरी प्रक्रिया इस लाइव के जरिए हम आपको बताएंगे। 
 

विज्ञापन
Sarkari Result Naukri 2023 Live Updates Check Latest Govt Ssc cgl chsl Bank Jobs and more news in hindi
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:18 PM, 02-Apr-2023

CBSE Issues Syllabus 2023-24

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए कक्षा 10, 12 का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। सीबीएसई 2023-24 सिलेबस के साथ बोर्ड ने सीबीएसई सैंपल पेपर 2023 और मार्किंग स्कीम भी जारी की है। छात्र आधिकारिक शैक्षणिक वेबसाइट - cbseacademic.nic.in पर सीबीएसई के नए पाठ्यक्रम 2023-24 और विषयवार सैंपल पत्रों, अंकन योजना की जांच कर सकेंगे। 
04:24 PM, 02-Apr-2023

PSSSB Patwari Recruitment

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
03:52 PM, 02-Apr-2023

PSSSB Patwari Recruitment 2023

बता दें कि पहले इन पदों के लिए आवेदन करने का आखिरी दिन 20 मार्च 2023 तक था, लेकिन फिर आवेदन की प्रक्रिया को 23 मार्च 2023 से दोबारा खोल दिया गया। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की पटवारी भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख दो अप्रैल 2023 तक है। जो उम्मीदवार पहली बार में आवेदन से चूक गए थे, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।

 

03:02 PM, 02-Apr-2023

PSSSB Patwari Recruitment 2023 Last Date

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) द्वारा पटवारी के 710 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे। इन पदों के लिए आवेदन करने की समय-सीमा आज यानी दो अप्रैल 2023 को समाप्त हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे फटाफट अप्लाई कर लें।

 

02:43 PM, 02-Apr-2023

CRPF Constable Recruitment 2023

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में बंपर पदों पर भर्ती के लिए 27 मार्च 2023 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
02:41 PM, 02-Apr-2023

KPSC Recruitment 2023

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 242 लेखा सहायक रिक्तियों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल, 2023 तक जारी रहेगी। कर्नाटक लोक सेवा आयोग लेखा सहायक भर्ती 2023 के तहत कुल 242 लेखा सहायक रिक्तियों को भरने जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:21 PM, 02-Apr-2023
कर्नाटक लोक सेवा आयोग ने लेखा सहायक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
11:36 AM, 02-Apr-2023

BECIL Recruitment 2023

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर, रेडियोग्राफर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 
11:23 AM, 02-Apr-2023

JKPSC Assistant Professor Recruitment 2023

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। सहायक प्राध्यापक बनने के इच्छुक उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
11:08 AM, 02-Apr-2023

ISRO IPRC Recruitment Exam 2023

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में कई पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इसमें फायरमैन, लघु वाहन चालक, भारी वाहन चालक, ड्राफ्ट्समैन बी (सिविल), टेक्नीशियन बी (विभिन्न ट्रेड) और तकनीकी सहायक (विभिन्न ट्रेड) के 63 पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए 18 से 35 साल तक के उम्र उमीदवार ISRO की आधिकारिक वेबसाइट, iprc.gov.in पर जाकर 24 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed