Sarkari Naukri Result 2023 Live: देश के कई उच्च न्यायालयों में निकलीं हैं नौकरियां, ऐसे करना होगा आवेदन
{"_id":"640d62d5e47d35199002fe2e","slug":"sarkari-result-naukri-2023-live-updates-check-latest-govt-jobs-vacancy-ssc-upsc-police-exam-results-in-hindi-2023-03-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2023 Live: देश के कई उच्च न्यायालयों में निकलीं हैं नौकरियां, ऐसे करना होगा आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 12 Mar 2023 04:11 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 12 Mar 2023 04:11 PM IST
खास बातें
Sarkari Result Naukri 2022 Live Updates News in Hindi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के पास देश के कई उच्च न्यायालयों में नौकरियां निकलीं हैं, जहां आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
04:11 PM, 12-Mar-2023
Job Result Live Orissa High Court Recruitment 2023
उच्च न्यायालय ओडिशा ने जूनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 20 मार्च, 2023 तक का मौका है।
01:51 PM, 12-Mar-2023
GAIL Recruitment 2023
गेल इंडिया लिमिटेड ने सीनियर एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार गेल गैस लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट gailgas.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया कल यानी 10 मार्च, 2023 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2023 तक है। यह भर्ती अभियान गेल गैस लिमिटेड में 120 पदों को भरेगा।
विज्ञापन
12:58 PM, 12-Mar-2023
महत्वपूर्ण तिथियां
दिल्ली उच्च न्यायालय भर्ती अधिसूचना जारी होने की तारीख- 04 मार्च 2023दिल्ली उच्च न्यायालय भर्ती ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 06 मार्च 2023
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 31 मार्च 2023 (रात 11 बजे)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 31 मार्च 2023 (रात 11:55 बजे)
फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि- 03 अप्रैल 2023 (रात 11 बजे)
परीक्षा तिथि की सूचना बाद में जारी की जाएगी।
11:55 AM, 12-Mar-2023
दिल्ली उच्च न्यायालय की इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 127 पद भरे जाएंगे। दिल्ली हाईकोर्ट के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की परीक्षा के बाद होगा। इसमें टाइपिंग टेस्ट, शॉर्टहैंड टेस्ट, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल होगा।
11:33 AM, 12-Mar-2023
दिल्ली उच्च न्यायालय की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 06 मार्च 2023 से शुरू हो चुकी है। इसके लिए उम्मीदवारों के पास 31 मार्च 2023 तक का मौका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और दिल्ली उच्च न्यायालय भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
11:09 AM, 12-Mar-2023
Delhi High Court Recruitment 2023
दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्यक्तिगत सहायक पदों और वरिष्ठ व्यक्तिगत सहायक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:51 AM, 12-Mar-2023