फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Results Live: सरकारी नौकरी की है चाहत तो आज यहां करें आवेदन, नहीं तो चूक जाएंगे सुनहरा मौका

Tue, 27 Jun 2023 02:34 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Tue, 27 Jun 2023 02:34 PM IST
खास बातें

कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चलता है। 10वीं पास से लेकर स्नातक पास पात्रता वाले पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए amarujala.com ये लाइव अपडेट चला रहा है। 

विज्ञापन
Sarkari Result Naukri 2023 Live Updates Check Latest Govt Jobs UPSC, OSSC, UPSSSC Job Notification Out
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

02:34 PM, 27-Jun-2023

Sarkari Job NHAI Recruitment 2023

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सीधी भर्ती के आधार पर 50 पदों पर भर्ती कर रहा है। यह भर्ती डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) के पदों पर होनी है। आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाएं। आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2023 तक ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जा सकती है।
01:44 PM, 27-Jun-2023

Sarkari Job Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2023

राजस्थान में सफाई कर्मचारी के बंपर पदों पर भर्ती हो रही है। इसके तहत 176 नगरीय निकायों में सफाईकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 20 जून 2023 से 19 जुलाई, 2023 तक है।
विज्ञापन
01:05 PM, 27-Jun-2023

Sarkari Naukri MP Police Constable Recruitment 2023

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (एमपीपीईबी) ने एमपी पुलिस में जीडी कांस्टेबल की भर्ती के लिए esb.mp.gov.in पर अधिसूचना जारी की है। 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार 26 जून, 2023 से esb.mponline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2023 है।
12:32 PM, 27-Jun-2023

Sarkari Job RBI Recruitment 2023

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में कंसलटेंट, एनालिस्ट आदि 66 पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक उम्मीदवार rbi.org.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 11 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है।
11:58 AM, 27-Jun-2023

Sarkari Naukri Western Railway Recruitment 2023

पश्चिम रेलवे अप्रेंटिस 3624 पदों की भर्ती के लिए 27 जून से 26 जुलाई, 2023 तक ऑनलाइन पंजीकरण आयोजित कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी की वेबसाइट -rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
11:08 AM, 27-Jun-2023

Sarkari Job AIIMS Recruitment 2023

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रुप बी/सी के 129 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 03 जुलाई 2023 तक या उससे पहले aiimsrishikesh.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:17 AM, 27-Jun-2023

Sarkari Naukri UPSSC Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रवर्तन कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 7 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई को समाप्त होगी।
09:27 AM, 27-Jun-2023

Sarkari Naukri Results Live: सरकारी नौकरी की है चाहत तो आज यहां करें आवेदन, नहीं तो चूक जाएंगे सुनहरा मौका

OSSC Recruitment 2023: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) ने विभिन्न विभागों के तहत ग्रुप-बी और ग्रुप-सी विशेषज्ञ पद/सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जुलाई है।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed