फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2023 Live: एम्स जोधपुर, NPCIL में निकलीं नौकरियां, जानें कब और कैसे करें आवेदन

Thu, 29 Jun 2023 06:15 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Thu, 29 Jun 2023 06:15 PM IST
खास बातें

Sarkari Jobs Results 2023 Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी का सुनहरा मौका है। कई क्षेत्रों में भर्तियां चल रही हैं।

विज्ञापन
sarkari Result Naukri 2023 Live Updates Check Latest Govt Jobs JKPSC, SSC, DSRRAU Vacancy
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:49 PM, 29-Jun-2023

JSSC JMSCCE 2023

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगी परीक्षा 2023 के तहत राज्य के नगर निकायों में कुल 901 पद भरे जाएंगे। पदों का विवरण इस प्रकार है-
  • उद्यान निरीक्षक: 12 पद

  • पशु चिकित्सा अधिकारी: 10 पद

  • सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर: 24 पद

  • स्वच्छता पर्यवेक्षक: 645 पद

  • राजस्व निरीक्षक: 164 पद

  • कानूनी सहायक: 46 पद

05:47 PM, 29-Jun-2023

JSSC JMSCCE 2023

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 जुलाई 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2023 तक है। उम्मीदवार 02 से 04 अगस्त 2023 तक अपने फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे।

 

विज्ञापन
03:51 PM, 29-Jun-2023

Sarkari Naukri SBI Recruitment 2023

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) FLC काउंसलर और FLC निदेशक के पदों पर भर्ती कर रहा है। बैंक अधिसूचना के अनुसार कुल 182 FLC काउंसलरों और 12 FLC निदेशकों के पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार sbi.co.in/web/careers पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 06 जुलाई, 2023 तक पूरी की जा सकती है। 
02:59 PM, 29-Jun-2023

Sarkari Job Bihar Police Constable Recruitment 2023

सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस में सिपाही के पदों पर भर्ती शुरू की है। इस भर्ती प्रक्रिया में कॉन्स्टेबल के 21 हजार 391 पदों को भरा जाना है। आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2023 तक जारी रहेगी, उसके बाद आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे।
02:32 PM, 29-Jun-2023

Sarkari Naukri Rajasthan SIHFW Recruitment 2023

राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान (एसआईएचएफडब्ल्यू), राजस्थान की तरफ से ईसीजी तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sihfwrajasthan.com पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 जुलाई 2023 तक जारी रहेगी।
02:01 PM, 29-Jun-2023

Sarkari Job UPUMS Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूपीयूएमएस) ने फैकल्टी पदों के लिए यूपीयूएमएस भर्ती 2023 अधिसूचना जारी की है।इस भर्ती के  प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कुल 338 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को 31 जुलाई 2023 से पहले अपना आवेदन ऑफलाइन जमा करना होगा। आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से 31 जुलाई 2023 शाम 5:00 बजे तक स्वीकार किया जाएगा। यह आवेदन "रिक्रूटमेंट सेल, यूपीयूएमएस, सैफई, इटावा (यूपी) - 206130" पर भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:43 PM, 29-Jun-2023

Sarkari Naukri MP Police Constable Recruitment 2023

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (एमपीपीईबी) ने एमपी पुलिस में जीडी कांस्टेबल की भर्ती के लिए esb.mp.gov.in पर अधिसूचना जारी की है। 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार 26 जून, 2023 से esb.mponline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2023 है।
12:20 PM, 29-Jun-2023

Sarkari Job JKPSC AE Recruitment 2023

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) के तहत जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया गुरुवार, 29 जून को समाप्त होने वाली है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार 29 जून को रात 11.50 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
11:25 AM, 29-Jun-2023

Sarkari Naukri RPSC Recruitment 2023

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1913 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक 26 जून से आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2023 है।
10:52 AM, 29-Jun-2023

Sarkari Job AIIMS Raipur Recruitment 2023

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में 169 पदों पर भर्ती होनी है। एम्स रायपुर में सीनियर रेजिडेंट पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 10 जुलाई 2023 या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से aiimsraipur.edu.in पर जाकर पूरी की जा सकती है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed