Sarkari Naukri Result 2022 LIVE: उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में निकलीं हजारों पदों पर भर्ती, मिलेगी बेहतरीन सैलरी
{"_id":"62d0da33dec4f30ea975658c","slug":"sarkari-result-naukri-2022-live-updates-govt-jobs-exam-results-latest-hindi-news-up-govt-jobs-reet-admit-card-live","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2022 LIVE: उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में निकलीं हजारों पदों पर भर्ती, मिलेगी बेहतरीन सैलरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 15 Jul 2022 09:09 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 15 Jul 2022 09:09 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी देश में कौन ही नहीं करता। हमारे देश में हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वर्तमान में विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां निकली हैं। ऐसे ही सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में उम्मीदवारों को सूचना देने के लिए अमर उजाला लेकर आया है यह लाइव ब्लॉग।
विज्ञापन
Result Sarkari Naukri Result 2022
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
09:08 PM, 15-Jul-2022
Govt Jobs 2022: CBSE CTET Notification
उस अधिसूचना में परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, योग्यता का विवरण, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियां आदि जानकारियां उपलब्ध होंगी।
08:27 PM, 15-Jul-2022
Sarkari Jobs : सीटेट परीक्षा 2022
सीटेट परीक्षा की तारीखों को लेकर सीबीएसई की ओर से आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर बाद में विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
07:35 PM, 15-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022 LIVE: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा अधिसूचना
सीबीएसई की ओर से सीटेट परीक्षा 2022 का आयोजन 20 भाषाओं में किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 16वीं सीटेट परीक्षा दिसंबर 2022 में आयोजित की जाएगी।
06:32 PM, 15-Jul-2022
Sarkari Job: 16वीं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा
सीबीएसई की ओर से 16वीं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट (CTET) सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी।
05:45 PM, 15-Jul-2022
Sarkari Result Naukri : CTET 2022 Live Updates
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीटेट यानी सीटीईटी (CTET) की प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।04:36 PM, 15-Jul-2022
REET 2022: 15 लाख से अधिक छात्रों ने किया है आवेदन
बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, राजस्थान के अनुसार राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कुल 15,66,992 उम्मीदवारों ने आवेदन जमा किए हैं। बता दें कि इनमें से 13,65, 831 उम्मीदवार राजस्थान के हैं। इनमें से 86 फीसदी उम्मीदवारों को अपनी पहली पसंद के परीक्षा केंद्र अलॉट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:01 PM, 15-Jul-2022
REET 2022: इस तारीख को जारी होंगे प्रवेश पत्र
रीट 2022 के लिए प्रवेश पत्र को 15 जुलाई, 2022 को जारी किया जा सकता है। बता दें कि राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन द्वारा राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा/REET 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया जाएगा।
01:57 PM, 15-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
रीट के प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रीट परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।01:31 PM, 15-Jul-2022
REET Admit Card 2022: आज आ सकते हैं रीट के प्रवेश पत्र
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा/REET 2022 की परीक्षा के आयोजन में अब कुछ ही दिन बचे रह गए हैं। अब रीट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।12:35 PM, 15-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: इतना लगेगा आवेदन शुल्क
- सामान्य श्रेणी के लिए- 2000 रुपये
- ईडब्लूएस श्रेणी के लिए- 2000 रुपये
- ओबीसी के लिए- 2000 रुपये
- एससी श्रेणी के लिए- 1000 रुपये
- एसटी श्रेणी के लिए- 1000 रुपये