फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2022 LIVE: नौसेना में अग्निवीरों की भर्ती शुरू, यूपी लेखपाल पर सामने आया बड़ा अपडेट

Sun, 17 Jul 2022 07:50 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 17 Jul 2022 07:50 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरी करना देश में हर किसी का सपना होता है। हर साल हमारे देश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। ऐसे में कई बार उम्मीदवार बड़ी भर्तियों को मिस कर जाते हैं। इसलिए  सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में उम्मीदवारों को सूचना देने के लिए अमर उजाला लेकर आया है यह लाइव ब्लॉग। यह भी पढ़ें- आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम लाइव
 

विज्ञापन
Sarkari Result Naukri 2022 Live Updates Govt Jobs Exam Agniveer Jobs Results Latest Hindi News up govt jobs REET Admit Card, cisce result Live
Sarkari Naukri Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:44 PM, 17-Jul-2022

Sarkari Naukri Result 2022: एचपीएससी एडीओ भर्ती

एचपीएससी एडीओ भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई, 2022 है।
06:35 PM, 17-Jul-2022

Sarkari Result Naukri 2022: एचपीएससी एडीओ भर्ती

HPSC ADO Recruitment 2022: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सरकार के कृषि और किसान कल्याण विभाग में एक कृषि विकास अधिकारी (ADO) (मृदा संरक्षण / मृदा सर्वेक्षण / प्रशासनिक संवर्ग) की भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना वेबसाइट hpsc.gov.in पर जारी की है।
विज्ञापन
04:42 PM, 17-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

IBPS ने क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने क्लर्क भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अपना प्रवेश पत्र आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
03:14 PM, 17-Jul-2022

SEBI Recruitment 2022: कब होगी परीक्षा?

सेबी की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए फेज-1 परीक्षा और फेज-2 के पेपर-1 का आयोजन 27 अगस्त, 2022 को किया जाएगा। वहीं, फेज-2 के पेपर-2 की परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर को निर्धारित है। साक्षात्कार का आयोजन इसके बाद किया जाएगा।
 
02:30 PM, 17-Jul-2022

Sarkari Naukri Result: भर्ती का विवरण 

सेबी की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 24 निर्धारित की गई है। यह भर्ती आईटी स्ट्रीम के लिए है। बता दें कि भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा। 
02:02 PM, 17-Jul-2022

Sarkari Job Live : इस तारीख तक कर लें आवेदन 

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2022 रखी गई है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:34 PM, 17-Jul-2022

Sarkari Naukri Live: ऐसे करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन सेबी की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 
01:04 PM, 17-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: सेबी में मैनेजर के पदों पर भर्ती

सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानि SEBI में बेहतरीन मौका सामने आया है। यह भर्ती ऑफिसर ग्रेड-ए (असिस्टेंट मैनेजर) के पदों के लिए है। 
12:41 PM, 17-Jul-2022

Sarkari Result Live: 12 अगस्त, 2022 तक चेक करें स्कोरकार्ड

उम्मीदवार अपना विस्तृत स्कोरकार्ड 22 जुलाई, 2022 से लेकर 12 अगस्त, 2022 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 
12:08 PM, 17-Jul-2022

Sarkari Naukri Result 2022: चयनित उम्मीदवारों को इन विभागों के अंतर्गत भर्ती दी जाएगी-: 

  • दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर
  • सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सब-इंस्पेक्टर
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में सब-इंस्पेक्टर
  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBPF) में सब-इंस्पेक्टर
  • सशस्त्र सीमा बल (SSB) में सब-इंस्पेक्टर
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed