06:12 PM, 09-Jun-2022
सरकारी नौकरी रिजल्ट : यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर मुख्य परीक्षा परिणाम
यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर मुख्य परीक्षा रविवार, 13 मार्च को प्रयागराज और लखनऊ में दो सत्रों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे और दोपहर 2.00 से 5.00 बजे तक आयोजित की गई थी।
05:23 PM, 09-Jun-2022
Sarkari Naukri Result 2022: UPPSC GIC Lecturer Mains Result Declared
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने जीआईसी व्याख्याता मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
05:15 PM, 09-Jun-2022
Sarkari Naukri: आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल के 200 से अधिक पदों पर भर्ती
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल यानी आईटीबीपी/ITBP की ओर से 200 से भी अधिक रिक्त पदों के लिए भर्ती जारी की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन रूप में आमंत्रित किए गए हैं।
03:31 PM, 09-Jun-2022
Sarkari Result: अंतरिम है परिणाम
आरबीआई ने अपने नोटिस में बताया है कि जारी किया गया परिणाम अंतरिम है। अब चयनित उम्मीदवारों को भाषा परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा और इसके बाद उनके दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया होगी।
03:01 PM, 09-Jun-2022
Sarkari Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 मई, 2022 को किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों ने इस मुख्य परीक्षा में भाग लिया था।
01:36 PM, 09-Jun-2022
Sarkari Result: आरबीआई ने जारी किया असिस्टेंट भर्ती मुख्य परीक्षा का परिणाम
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट भर्ती के लिए आयोजित की गई ऑनलाइन मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर उपलब्ध है।
12:27 PM, 09-Jun-2022
Sarkari Naukri 2022: आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है।
11:48 AM, 09-Jun-2022
Govt JObs Live Update : शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमसीआई द्वारा पंजीकृत एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। ध्यान रहे कि आवेदक का इंटर्नशिप पूरा होना भी आवश्यक है।
11:32 AM, 09-Jun-2022
Sarkari Naukri 2022: इतना वेतन मिलेगा
इस भर्ती के माध्यम से एम्य रायपुर कुल 34 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। वहीं, चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा ।
11:05 AM, 09-Jun-2022
Sarkari Naukri : इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन
एम्स रायपुर में जूनियर रेजिडेंट (गैर शैक्षणिक) / ग्रुप 'ए' के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 मई, 2022 से शुरू हो चुकी है। संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून, 2022 को निर्धारित की है।