फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2022 Live: इन राज्यों में युवाओं के पास सरकारी नौकरी का मौका, बस ऐसे करना होगा आवेदन

Sun, 25 Dec 2022 05:22 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 25 Dec 2022 05:22 PM IST
खास बातें

Sarkari Result Naukri 2022 Live Updates: सराकरी नौकरी की तलाश में युवा दिन रात मेहनत करते हैं। हम युवाओं के लिए हर रोज देश भर में निकली नौकरियों की जानकारी उनके लिए लेकर आते हैं। जिससे युवा उन नौकरियों के बारे में जानकारी कर आवेदन कर सकत हैं।

विज्ञापन
Sarkari Result Naukri 2022 Live Updates Check Latest Govt Jobs Vacancy Ssc Upsc bpsc Exam Results in Hindi
सरकारी नौकरी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:21 PM, 25-Dec-2022

sarkari naukari Bank Jobs

एमपी कोऑपरेटिव बैंक में निकले क्लर्क पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज यानी 25 दिसंबर 2022 है। 

05:07 PM, 25-Dec-2022

UP Civil Judge Bharti

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल जज पद पर बंपर भर्ती निकाली है आवेदन प्रक्रिया चालू है इच्छुक हों तो अंतिम तारीख के पहले अप्लाई कर दें

 

 

विज्ञापन
02:43 PM, 25-Dec-2022

DU NCWEB PG Admission 2022 3rd List Released

दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू एनसीवेब पीजी एडमिशन 2022 की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। वे कैंडिडेट्स जिन्होंने एनसीवेब एडमिशन के लिए आवेदन किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in से ये सूची चेक कर सकते हैं।
 

 

01:16 PM, 25-Dec-2022

KVS Recruitment 2022

 केंद्रीय विद्यालयों (Kendriya Vidyalayas) में प्राइमरी टीचर (primary teacher), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) लाइब्रेरियन, असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट, हिंदी ट्रांसलेटर और स्टेनोग्राफर के अलावा नॉन टीचिंग (non-teaching posts) के कई पदों पर की जाएंगी। आवेदन ऑनलाइन माध्यम में केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.gov.in पर जाकर करना होगा। केवीएस वैकेंसी 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पांच दिसंबर 2022 से शुरू है। केंद्रीय विद्यालयों की इस बंपर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 26 दिसंबर 2022 तक भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं।
01:08 PM, 25-Dec-2022

KVS Recruitment 2022

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS Recruitment 2022) ने टीचिंग और नॉन टीचिंग के 13404 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके आवेदन की कल यानी 26 दिसंबर को समय सीमा समाप्त हो रही है।


 

12:41 PM, 25-Dec-2022

DU UG Admission 2022

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में स्नातक प्रवेश स्पेशल स्पॉट राउंड के लिए ऑनलाइन शुल्क भुगतान का आज 25 दिसंबर, 2022 आखिरी दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
12:18 PM, 25-Dec-2022

NIELIT NTRO Recruitment 2023

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) की ओर से एविएटर- II और तकनीकी सहायक के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए एनटीआरओ ने 160 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की है।

 

11:27 AM, 25-Dec-2022

KVS Recruitment 2022

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कुछ समय पहले कई टीचिंग और नॉन-टीचिंग पद पर भर्ती निकाली थी। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है और अब इन पर अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आ गई है। इसलिए वे कैंडिडे्टस जो इन पद पर आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे तुरंत फॉर्म भर दें। आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी26 दिसंबर 2022 है।

 

10:28 AM, 25-Dec-2022

Delhi Cantonment Board Recruitment 2023

जूनियर क्लर्क के पदों पर नौकरी पाने वालों को 19900 से 63200 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी। दिल्ली कैंटोनमेंट जूनियर क्लर्क भर्ती 2023 के लिए 12वीं पास और टाइपिंग का नॉलेज रखने वाले आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। दिल्ली छावनी जूनियर क्लर्क ऑनलाइन आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर 16 दिसंबर 2022 से उपलब्ध है। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 13 जनवरी 2023 है।
10:08 AM, 25-Dec-2022

Sarkari Naukri Result 2022 Live: इन राज्यों में युवाओं के पास सरकारी नौकरी का मौका, बस ऐसे करना होगा आवेदन

Delhi Cantonment Board Recruitment 2023: दिल्ली छावनी बोर्ड जूनियर इंजीनियर के लिए जूनियर क्लर्क और डिप्लोमा उम्मीदवारों के पद के लिए 12 वीं पास उम्मीदवारों की भर्ती का आयोजन कर रहा है। इस नौकरी के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपना आवेदन जमा करना होगा। दिल्ली छावनी एप्लिकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट delhi.cantt.gov.in पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed