फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result LIVE 2022: इंतजार है सरकारी नौकरी का, तो आज ही इन विभागों में करें आवेदन

Sat, 02 Apr 2022 08:08 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 02 Apr 2022 08:08 PM IST
खास बातें

Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Jobs UP Police SI Result 2022, UPTET Result: कोविड-19 महामारी का संक्रमण भले ही दुनियाभर में आर्थिक मंदी का प्रमुख कारण बना हो लेकिन इसके बावजूद भारत के जॉब मार्केट इसका ज्यादा प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। तेजी से फैलने वाले नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे और प्रसार के बावजूद पिछले दो-तीन महीनों में देश में नई भर्तियां होती रही हैं। अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं।

विज्ञापन
Sarkari Result Sarkari Jobs Live Updates Check All Details Of Sarkari Naukri Latest News In Hindi
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

08:05 PM, 02-Apr-2022

Govt job 2022: IBPS Recruitment

आईबीपीएस की ओर से क्लर्क भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी, 2022 को किया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के माध्यमसे चयनित उम्मीदवारों को देशभर के विभिन्न बैंकों में क्लर्क के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 
07:06 PM, 02-Apr-2022

सरकारी भर्ती रिजल्ट: IBPS Clerk Mains Result 2022

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने क्लर्क भर्ती के लिए आयोजित की गई मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अब परिणाम का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।  जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा को पास कर के मुख्य परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक कर सकते हैं 
विज्ञापन
06:43 PM, 02-Apr-2022

Sarakri Result 2022: एटीओ भर्ती परीक्षा परिणाम जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक परीक्षण अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 27 जुलाई, 2021 को आयोजित किया था। हजारों उम्मीदवारों को बेसब्री से इस परिणाम का इंतजार था, जिसको देखते हुए आयोग की ओर से परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल के तौर पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 
06:04 PM, 02-Apr-2022

Sarkari naukari Result: आरपीएससी एटीओ भर्ती परीक्षा परिणाम जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सहायक परीक्षण अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए बीते साल हुई परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। ऐसे सभी उम्मीदवार जो सहायक परीक्षण अधिकारी यानी एटीओ के पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट में उपस्थित हुए हैं। वे उम्मीदवार अपने परिणाम आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
05:29 PM, 02-Apr-2022

Sarkari Naukari Result: यहां देखें अधिसूचना

एचपीपीएससी की ओर से 31 मार्च को जारी अधिसूचना के अनुसार, एचपीपीएससी 29 अप्रैल को एमपीपी और बिजली विभाग के तहत हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।

 

04:35 PM, 02-Apr-2022

Sarakri naukari Result: एचपीपीएससी ने जारी की असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा की तारीख, यहां देखें अधिसूचना

आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर के लिए लिखित परीक्षा 29 अप्रैल को आयोजित करने का निर्णय लिया है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने असिस्टेंट इंजीनियर पद के लिए आवेदन किया है, वे एचपीपीएससी एई (असिस्टेंट इंजीनियर) परीक्षा तिथि 2022 को एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:52 PM, 02-Apr-2022

Sarakari naukari: मध्य प्रदेश व्यापमं ने ग्रुप-3 के तहत निकाली भर्ती, जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती अभियान के तहत एमपीपीईबी अपने मंडल के 3,435 रिक्त पदों को भरने जा रहा हैं। नियमानुसार पात्रता रखने वाले रखने वाले उम्मीदवार 09 अप्रैल, 2022 को ग्रुप-3 एप्लीकेशन लिंक उपलब्ध होने के बाद एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
02:18 PM, 02-Apr-2022

Sarkari job 2022: MPPEB Recruitment

उम्मीदवारों के पास आधिकारिक अधिसूचना में दी गई संबंधित योग्यता होनी चाहिए। एमपीपीईबी द्वारा जारी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों का नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी अन्य जानकारी और शर्तों के लिए आवेदक एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना को देख सकते हैं।
01:47 PM, 02-Apr-2022

Govt Jobs 2022: MPPEB Recruitment

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी आई है। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (एमपीपीईबी) यानी मध्य प्रदेश व्यापमं ने ग्रुप-3 के तहत सब इंजीनियर और अन्य रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत एमपीपीईबी अपने मंडल के 3,435 रिक्त पदों को भरने जा रहा हैं।
01:10 PM, 02-Apr-2022

सरकारी नौकरी भर्ती 2022: MAHATRANSCO Recruitment

महाराष्ट्र सरकार ने इस भर्ती अभियान के तहत चीफ इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर समेत अन्य पदों पर की भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ध्यान रहे आवेदन ऑफलाइन ही जमा करने होंगे, इच्छुक उम्मीदवार पात्रता अनुसार दिए गए पते पर 19 अप्रैल, 2022 तक या उससे पहले आवेदन जमा कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed