Sarkari Naukri-Result Live 2022: यूकेएसएसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती और एडब्लूईएस शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज
{"_id":"61f3633ddd77b9767871f11b","slug":"sarkari-naukri-sarkari-results-live-2022-latest-govt-jobs-alert-notifications-28-january-jobs-in-up-railway-bharti-ssc-rrb-ntpc-results-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result Live 2022: यूकेएसएसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती और एडब्लूईएस शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 28 Jan 2022 11:38 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:38 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naurki-Result (सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट), Bharti Latest Govt Jobs Admit Card Railway Police Answer Key Hindi News Updates: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी अपने वर्चुअल करियर मेले के माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप आवेदन कर सकते हैं :-
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:37 PM, 28-Jan-2022
sarkari naukri: विशेष समिति का गठन
एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों की समस्याओं की समीक्षा के लिए रेलवे बोर्ड ने एक विशेष समिति का गठन कर दिया है। यह समिति छात्रों की ओर से दर्ज कराई गई समस्या और आशंकाओं पर समीक्षा के बाद 4 मार्च तक अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।11:10 PM, 28-Jan-2022
Sarkari Naukri: आरआरबी ने जारी किया सुझाव दर्ज कराने का लिंक
रेल मंत्रालय ने भी छात्रों की आशंकाओं और सुझावों के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दिया है। जिन छात्रों को एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा, विज्ञापन संख्या- CEN-01/2019 (NTPC) और CEN RRC-01/2019 के परिणाम पर आपत्ति है, वह रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू की गई लिंक पर 16 फरवरी, 2022 तक अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। यह सुविधा सभी जोन के छात्रों के लिए हैं।
विज्ञापन
09:56 PM, 28-Jan-2022
Govt Jobs: UPSSSC राज्यसेवा लेखपाल भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 07 जनवरी, 2022ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 28 जनवरी, 20222
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 28 जनवरी, 20222
आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार : 04 फरवरी, 2022
08:43 PM, 28-Jan-2022
Sarkari Naukri: ऐसे करें अपना आवेदन
यूपी पीईटी परीक्षा 2021 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार यूपीएसएसएससी राज्यसेवा लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट यानी upsssc.gov.in से ऑनलाइन भरा जा सकता है। राज्य भर में 8,085 लेखपाल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।UPSSSC राज्यसेवा लेखपाल भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
07:54 PM, 28-Jan-2022
सरकारी नौकरी 2022: यूपी लेखपाल भर्ती के 8085 पदों पर नौकरी का आखिरी मौका
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य सेवा लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी को समाप्त होने जा रही है।06:55 PM, 28-Jan-2022
सरकारी नौकरी: ऐसे करें आवेदन
जो भी योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:22 PM, 28-Jan-2022
Sarkari Naukri: यूकेएसएसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज दिनांक 28 जनवरी, 2022 को है।04:22 PM, 28-Jan-2022
सरकारी नौकरी: यहां देखें शेड्यूल
मुख्य परीक्षा दो पालियों सुबह नौ बजे से दोपहर 12.00 बजे और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक में आयोजित होने वाली है। प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाई कर चुके जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म 15 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2021 तक सफलतापूर्वक भरकर जमा कर दिया था और दस्तावेज अपलोड कर दिए थे, वे परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं।03:17 PM, 28-Jan-2022
Sarkari Naukri: आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी
विस्तृत कार्यक्रम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। यूपीएससी की अधिसूचना के अनुसार, आईएफएस मुख्य परीक्षा 27 फरवरी से 06 मार्च, 2022 तक होगी।02:38 PM, 28-Jan-2022