Sarkari Naukri Result Live 2021: उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मिल रहीं बंपर नौकरियां, जानिए कब और कैसे करना होगा भर्ती आवेदन
{"_id":"61c68d6dcb454805502a0fa8","slug":"sarkari-naukri-sarkari-results-live-2021-latest-up-govt-jobs-alert-notifications-25-december-jobs-railway-bharti-news-updates-in-hindi-bank-vacancy","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live 2021: उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मिल रहीं बंपर नौकरियां, जानिए कब और कैसे करना होगा भर्ती आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 26 Dec 2021 11:27 AM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:27 AM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2021 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs Railway Sarkari Teacher Bharti Admit Card Police Answer Key Hindi News Updates: अगर आप भी सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश कर रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरियां और भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
09:10 PM, 25-Dec-2021
Sarkari Naukri: मध्य प्रदेश में निकली भर्तियां
न्यायिक क्षेत्र में कई पदों पर उम्मीदवारों के पास आवेदन का अवसर है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर में आशु लिपिक ग्रेड 2 एवं 3, सहायक ग्रेड-3, अंग्रेजी जानकार, कोर्ट मैनेजर जैसे पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसमें 18 से 40/45 वर्ष की उम्र 1 जनवरी,2021 तक उम्मीदवारों की होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास 30 दिसंबर,2021 तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर है। इस आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकतेन हैं।08:45 PM, 25-Dec-2021
Sarkari Naukri: जिला न्यायाधीश के पदों पर भर्ती
जिला न्यायाधीश (एंट्री-लेवल) के कुल 18 पदों पर patnahighcourt.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसमें अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इसमें वेतन 51,550 रुपये से 63,070 रुपये के बीच मिलेगा। इसमें उम्मीदवारों का चयन लिखित व मौखिक परीक्षा के आधार पर होगा।
विज्ञापन
07:44 PM, 25-Dec-2021
सरकारी नौकरी: भर्ती का विवरण
इसमें अभ्यर्थियों की आधिकतम उम्र 30 वर्ष निर्धारित की गई है। 5 से 22 नवंबर,2021 के दौरान कार्यालय ने आवेदन पत्र मांगें थे। इसमें आवेदन करने के लिए आर्ट्स व कॉमर्स में स्नातक डिग्री होने चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 25,300 से 1,51,100 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा। अभ्यर्थियों की परीक्षा 2 जनवरी,2022 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
06:45 PM, 25-Dec-2021
Sarkari Naukri 2021: सीजी व्यापम ने जारी किए एसएए व एए के प्रवेश पत्र
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) कार्यालय ने वरिष्ठ लेखा परीक्षक(एसएए), सहायक लेखा परीक्षक (एए) के पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इन पदों की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट cgvyapam.cgstate.gov.in में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। वरिष्ठ लेखा परीक्षक, सहायक लेखा परीक्षक के कुल 65 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के तहत चयन किया जाएगा।05:45 PM, 25-Dec-2021
Sarkari Naukri: भारतीय वायु सेना में शामिल होने का अवसर
भारतीय वायु सेना में नौकरी पाने के लिए एअर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए उम्मीदवार तैयार हो जाएं। 30 दिसंबर,2021 तक फ्लाइंग शाखा व ग्राउंड ड्यूटी(तकनीक/गैर-तकनीकी शाखा) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का मौका है। इसमें 56,100 से 1,77,500 रुपये वेतन चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री व बैचलर इन इंजीनियरिंग और बैचलर इन टेक्नोलॉजी कोर्स होनी चाहिए।05:43 PM, 25-Dec-2021
Sarkari Naukri : 317 पदों पर निकली भर्तियां
भारतीय वायु सेना में अभ्यर्थियों के पास शामिल होने का मौका है। एअर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए उम्मीदवारों के पास 30 दिसंबर,2021 तक का समय है। इसमें फ्लाइंग शाखा व ग्राउंड ड्यूटी(तकनीक/गैर-तकनीकी शाखा) के 317 पदों पर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 26 से 27 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:47 PM, 25-Dec-2021
Sarkari Naukri: NIFT में 190 पर नौकरी का मौका
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में 190 पदों पर सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए उम्मीदवार 31 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने सकते है। सहायक प्रोफेसर की चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा, प्रस्तुति और साक्षात्कार के जरिए अभ्यर्थियों का चुनाव किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सभी दिशा निर्देशों को अच्छी तरह से जरूर पढ़ें।04:44 PM, 25-Dec-2021
Sarkari Naukri: सहायक प्रोफेसर पर निकली भर्तियां
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) ने अपने देश भर के 17 कैंपसों में सहायक प्रोफेसरों के पद पर अनुबंध पर नियुक्ति के लिए भर्ती निकाली हैं। कुल 190 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदनकर्ताओं के पास 31 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाकर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।02:42 PM, 25-Dec-2021
Sarkari Naukri: जीआईसी लेक्चरर के 1473 पदों पर रिक्तियां निकलीं
यूपीपीएससी के सरकारी इंटर कॉलेज (जीआईसी) लेक्चरर मुख्य परीक्षा 2021 के लिए आवेदन पत्र को भरने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2022 है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से सरकारी इंटर कॉलेज, जीआईसी और सरकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज में जीजीआईसी में लेक्चरर के 1,473 पदों पर रिक्तियों को भरना आयोग का लक्ष्य है। जीआईसी की मुख्य परीक्षा 6 फरवरी 2022 को आयोजित होने उम्मीद है।02:41 PM, 25-Dec-2021