Sarkari Naukri-Result 2021 Live: यूकेपीएससी कर रही शैक्षणिक पदों पर भर्तियां, जानिए पात्रता और आवेदन की शर्तें
{"_id":"61bea7b89a13da1989782117","slug":"sarkari-naukri-sarkari-results-live-2021-latest-govt-jobs-alert-notifications-19-december-jobs-bank-railway-bharti-result-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result 2021 Live: यूकेपीएससी कर रही शैक्षणिक पदों पर भर्तियां, जानिए पात्रता और आवेदन की शर्तें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 19 Dec 2021 11:08 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:08 PM IST
खास बातें
Sarkari Result-Naukri 2021 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट): देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आईआईटी (IIT) और भारतीय प्रबंध संस्थानों यानी आईआईएम (IIM) में करीब 29 हजार पद खाली हैं। इन तीनों श्रेणी के उच्च शिक्षा संस्थानों में 9,800 से अधिक शैक्षणिक और 18,500 गैर-शैक्षणिक पद खाली हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
11:07 PM, 19-Dec-2021
Sarkari Result 2021: कैसे चेक करें अपना आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।1. सबसे पहले उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर रिजल्ट के सेक्शन में जाएं।
3. अब असिस्टेंट लाइनमैन परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
4. मांगी जा रही जानकारी जैसे पंजीकरण क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज करें।
5. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका परिणाम आ जाएगा।
6. इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:37 PM, 19-Dec-2021
Sarkari Result: कब हुई थी परीक्षा?
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा असिस्टेंट लाइनमैन की लिखित परीक्षा (विज्ञापन क्रमांक 11/2019, Cat. No. 21) का आयोजन 14 नवंबर 2021 को किया गया था। परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार परिणामों का इंतजार कर रहे थे, जिसे आयोग ने आज रविवार को जारी कर दिया है। इस परिणाम के बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
09:41 PM, 19-Dec-2021
सरकारी रिजल्ट: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जारी किया असिस्टेंट लाइनमैन परीक्षा का परिणाम
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने असिस्टेंट लाइनमैन की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।08:41 PM, 20-Dec-2021
Govt Jobs: एमपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2021 हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें?
1. उम्मीदवार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, एमपीएचसी की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।2. होम पेज पर, उन्हें 'नोटिस' सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद उम्मीदवारों को उस लिंक पर क्लिक करना होगा जिसमें लिखा है, 'एमपी हाई कोर्ट ग्रुप डी इंटरव्यू एडमिट कार्ड'।
4. उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा जहां उन्हें लॉग इन करने के लिए यूजर आईडी, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, उम्मीदवारों को विवरणों को क्रॉस-चेक करना चाहिए और हॉल टिकट डाउनलोड करना चाहिए।
07:38 PM, 19-Dec-2021
Sarkari Job: एमपीएचसी ग्रुप डी इंटरव्यू राउंड के लिए एडमिट कार्ड जारी
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने एमपीएचसी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र 2021 जारी कर दिए हैं। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से जिला अदालतों में ग्रुप डी यानी चतुर्थ श्रेणी के पदों पर साक्षात्कार के लिए हॉल टिकट जारी किए गए हैं। साक्षात्कार 23 दिसंबर, 2021 से शुरू होने वाले हैं। पद और श्रेणियों के अनुसार, साक्षात्कार 19 जनवरी, 2022 तक आयोजित किया जाना निर्धारित किया गया है।07:00 PM, 19-Dec-2021
Govt Jobs 2021: प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?
1. सबसे पहले उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।2. अब होम पेज पर वीडीओ भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन नंबर, जन्मतिथि आदि दर्ज कर के लॉगिन करें।
4. आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:07 PM, 19-Dec-2021
सरकारी नौकरी 2021: कब होगी परीक्षा?
आरएसएमएसएसबी वीडीओ भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 और 28 दिसंबर 2021 को किया जाएगा। परीक्षा को दो पाली में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और इसकी समय सीमा 2 घंटों की होगी।
05:20 PM, 19-Dec-2021
सरकारी नौकरी: आरएसएमएसएसबी वीडीओ भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) की ओर से ग्रामीण विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को आज रविवार को जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया था, वह अपना प्रवेश पत्र राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
04:31 PM, 19-Dec-2021
Sarkari Naukri: एनबीसीसी भर्ती 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट nbccindia.com पर जाएं।2. होम पेज पर एचआर अनुभाग पर जाकर करियर पर क्लिक करें।
3. इसके बाद नया पेज खुलेगा, जिसमें विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए बने बटन पर क्लिक करें।
4. अब फिर से नया विंडो खुलेगा, जिसमें पदों के अनुसार आवेदन करते हुए अपनी जानकारियों को भरें।
5. आवेदन पत्र को सेव करें।
6. अब आवेदन पत्र प्रदर्शित हो जाएगा और अब इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
04:07 PM, 19-Dec-2021
Govt Jobs 2021: पदों का विवरण
प्रोजेक्ट मैनेजर (सिविल) (ई-3) - 01 पदडिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर (ईलेक्ट्रिकल) (ई-2) - 10 पद
मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल) - 40
मैनेजमेंट ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) (ई-1) - 15 पद
सीनियर स्टेनोग्राफर - 01 पद
ऑफिस असिस्टेंट - 03 पद