फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result 2022 Live: यूपीएससी और जेकेएसएसबी ने निकालीं बंपर भर्तियां, जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Fri, 11 Feb 2022 10:48 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 10:48 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) Teacher Bharti Admit Card Answer Key Notifications 11 Feb Hindi News Updates: amarujala.com 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri Sarkari Results 2022 Live Sarkari Bharti Latest Govt Jobs Notifications 11 February Jobs Bank Railway BPSC Results Hindi News Updates
सरकारी नौकरी सरकारी रिजल्ट्स लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:20 PM, 11-Feb-2022

सरकारी नौकरी: JKSSB Recruitment के लिए आवेदन शुल्क

जूनियर असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर के 89 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क के भुगतान का तरीका केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से है। 

09:42 PM, 11-Feb-2022

Govt Jobs Update: JKSSB Recruitment पदों का विवरण

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जूनियर असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर कुल 89 रिक्तियां हैं जो जेकेएसएसबी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 के तहत भरी जाएंगी। इनमें से जूनियर असिस्टेंट के 34 पद हैं जबकि जूनियर असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 55 पद निर्धारित हैं। 
विज्ञापन
08:33 PM, 11-Feb-2022

Sarkari Naukri : JKSSB Recruitment की महत्वपूर्ण जानकारी

रिक्त पदों की संख्या : 89
पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत : 10 फरवरी, 2022 से 
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 मार्च, 2022 तक
चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट 
आधिकारिक वेबसाइट : jkssb.nic.in
07:25 PM, 11-Feb-2022

सरकारी नौकरी 2022: ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पूर्व जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर के जूनियर असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती अधिसूचना देख लेनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया गुरुवार, 10 फरवरी, 2022 से शुरू हो चुकी है। यह भर्ती 89 पदों के लिए की जा रही है। हालांकि, आवेदकों को स्नातक पास होना अनिवार्य है।
 
06:35 PM, 11-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: जूनियर असिस्टेंट और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर शुरू हुई भर्ती

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण विभागों में कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती आवेदन के लिए 18 से 40 वर्ष आयु सीमा के दायरे में आने वाले सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 
05:45 PM, 11-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: क्या होगी चयन प्रक्रिया?

यूकेएसएसएससी की ओर सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में 100 अंकों के बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में सुपरवाइजर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:40 PM, 11-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022 Live : उत्तराखंड में सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती

 जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 
05:09 PM, 11-Feb-2022

Sarkari Results सरकारी नौकरी: यूकेएसएसएससी सुपरवाइजर भर्ती

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। 
04:26 PM, 11-Feb-2022

सरकारी रिजल्ट -सरकारी नौकरी: RSMSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती आवेदन प्रक्रिया

  1. राजस्थान एसएसओ की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. अपना रजिस्ट्रेशन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  3. अब अपने एसएसओ अकाउंट में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  4. एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  6. आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट संभाल कर अपने पास रखें।
03:46 PM, 11-Feb-2022

Sarkari Naukri: RSMSSB Recruitment 2022

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रुपये 450/-, ओबीसी, नॉन क्रीमी लेयर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए रुपये 350/-, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रुपये 250/- है। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed