फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Result Naukri 2022 Live: यूपीएससी, भारतीय तटरक्षक समेत विभिन्न विभागों में निकलीं भर्तियां, जानिए डिटेल

Tue, 15 Mar 2022 08:26 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 15 Mar 2022 08:26 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs UPPSSSC Bharti, AIIMS Recruitment Hindi News Updates: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2022 Live: Govt Jobs and Sarkari Exam Notifications, Bank Railway Jobs in UP Bihar, Aiims Sarkari Bharti Latest News Updates in Hindi
सरकारी नौकरी सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:14 PM, 15-Mar-2022

Sarkari Naukri Exam 2022: RAS Mains Admit Card

आरपीएससी आरएएस / आरटीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। आरएएस मुख्य परीक्षा 20 और 21 मार्च को राजस्थान के सभी जिला केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
07:32 PM, 15-Mar-2022

Sarkari Result Naukri 2022 Live: आरएएस मुख्य परीक्षा 20 और 21 मार्च को होगी

आरपीएससी की ओर से 20 और 21 मार्च को राजस्थान के सभी जिला केंद्रों में आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को आरपीएससी आरएएस / आरटीएस मुख्य मेन 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी डिजिटल पहचान यानी एसएसओ आईडी / उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड जैसे विवरण प्रदान करने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
06:51 PM, 15-Mar-2022

Sarkari Naukri Result 2022 Live: आरपीएससी मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आरपीएससी आरएएस / आरटीएस मुख्य परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।  
06:06 PM, 15-Mar-2022

Sarkari Naukri: दिल्ली विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षण कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्तियां

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज ने गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट recssc.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
04:57 PM, 15-Mar-2022

सरकारी जॉब: जरूरी आयु-सीमा

फॉरेस्टर के रिक्त पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं, फॉरेस्ट गार्ड के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 
04:01 PM, 15-Mar-2022

Sarkari Naukri: RSMSSB Recruitment 2022 शैक्षणिक योग्यता  

फॉरेस्टर पद भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास में हिंदी और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए। वहीं, फॉरेस्ट गार्ड के लिए दसवीं पास और अन्य योग्यताएं जरूरी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:04 PM, 15-Mar-2022

Sarksri Naukri: इतनी हैं पदों की संख्या

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के रिक्त पदों पर किया जाएगा। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 2399 हैं। इनमें फॉरेस्टर के लिए 99 पद और फॉरेस्ट गार्ड के लिए 2300 पद है। 
01:10 PM, 15-Mar-2022

सरकारी नौकरी Live: ऐसे करें अपना आवेदन

जो भी योग्य औऱ इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 
12:09 PM, 15-Mar-2022

सरकारी नौकरी:  इस राज्य में फॉरेस्ट गार्ड के हजारों पदों पर निकलीं हैं भर्तियां

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से उनके आवेदन आमंत्रित किए हैं। 
10:27 AM, 15-Mar-2022

Sarkari Naukri live: भर्ती का विवरण

इंजन ड्राइवर के लिए पदों की संख्या - 7  (सामान्य वर्ग के लिए- 4 पद, एससी वर्ग के लिए- 1 और ओबीसी वर्ग के लिए-2 पद)
सारंग लस्कर के लिए पदों की संख्या - 7  (सामान्य वर्ग के लिए- 5 पद, एससी वर्ग के लिए- 1 और ओबीसी वर्ग के लिए-1 पद)
लस्कर प्रथम श्रेणी के लिए पदों की संख्या - 2 (सामान्य वर्ग के लिए- 2 पद)
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed