Sarkari Naukri-Result 2022 Live: एम्स और सीएसबीओ में निकलीं बंपर भर्तियां, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
{"_id":"622d6150e3781c757030926e","slug":"sarkari-naukri-sarkari-results-2022-live-latest-govt-jobs-alert-notifications-jobs-in-up-bihar-jobs-bank-railway-bharti-results-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result 2022 Live: एम्स और सीएसबीओ में निकलीं बंपर भर्तियां, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 13 Mar 2022 11:00 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:00 PM IST
खास बातें
Sarkari Result-Naukri 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट): अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है।
विज्ञापन
Sarkari Naukri-Result Live 2022
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
11:00 PM, 13-Mar-2022
Sarkari Naukri 2022: आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 325 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। आवेदकों का चयन योग्यता, अनुभव और साक्षात्कार प्रक्रिया में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।09:34 PM, 13-Mar-2022
सरकारी नौकरी 2022: 1506 पदों पर होंगी भर्तियां
केरल एनएचएम भर्ती के माध्यम से कुल 1506 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों को त्रिवेंद्रम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
08:44 PM, 13-Mar-2022
Sarkari Naukri 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
केरल में स्टाफ नर्स के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 मार्च, 2022 तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को इस तारीख तक शाम 5 बजे तक अपना आवेदन करना होगा।07:16 PM, 13-Mar-2022
सरकारी नौकरी 2022: ऐसे कर सकेंगे आवेदन
जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट cmdkerala.net पर जाकर कर सकते हैं।06:54 PM, 13-Mar-2022
Sarkari Naukri: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हजार से अधिक पदों पर भर्तियां
सेंटर फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (CMD) केरल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्टाफ नर्स के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है।05:20 PM, 13-Mar-2022
Sarkari Jobs : AIIMS Recruitment 2022
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- aiimsgorakhpur.edu.in पर जाएं।
- अब होम पेज के रिक्रूटमेंट अनुभाग पर क्लिक करें। इसके बाद आपको नए पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
- यहां एम्स, गोरखपुर में विभिन्न विभागों के लिए निकली सीधी भर्तियों की जानकारी होगी।
- यहां उपलब्ध अधिसूचना को देखकर संबंधी विज्ञापन और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
- विज्ञापन अधिसूचना में दिए गए आवेदन फॉर्म को भरकर निर्धारित पते पर भिजवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:38 PM, 13-Mar-2022
Sarkari Naukri: एम्स, गोरखपुर सीधी भर्ती
एम्स, गोरखपुर इन रिक्त शैक्षणिक पदों पर नियुक्तियों के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा है और उम्मीदवारों को उनके आवेदन पत्र के आधार पर ही साक्षात्कार के दौर के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया जाएगा।
03:43 PM, 13-Mar-2022
Sarkari Naukri latest govt jobs: AIIMS Recruitment 2022 Post Details
| पद नाम | पद संख्या | आरक्षण |
| प्रोफ्रेसर कम प्रिंसिपल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग | 1 | सामान्य श्रेणी |
| एसोसिएट प्रोफेसर - रीडर इन नर्सिंग | 2 | सामान्य श्रेणी |
| असिस्टेंट प्रोफेसर /लेक्चरर इन नर्सिंग | 3 | सामान्य श्रेणी |
| ट्यूटर / क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर | 17 | सामान्य - 09, ओबीसी - 04, एससी - 02, एसटी - 01, ईडब्ल्यूएस |
02:56 PM, 13-Mar-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Results: AIIMS Recruitment 2022
अधिसूचना में दी गई आयु सीमा के अनुसार, आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि तक ट्यूटर / क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 35, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 50 वर्ष और प्रोफेसर पद के लिए उम्र 55 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
02:04 PM, 13-Mar-2022
Sarkari Jobs : एम्स गोरखपुर में शैक्षणिक पदों पर भर्ती
एम्स गोरखपुर में शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स, गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर एम्स भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।