Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live: तमिलनाडु, महाराष्ट्र पीएससी समेत विभिन्न विभागों में भर्तियां, जानें कैसे करना होगा आवेदन
{"_id":"6219adb301bba56f801fe107","slug":"sarkari-naukri-sarkari-results-2022-live-latest-govt-jobs-alert-notifications-26-february-jobs-mpsc-tpsc-banks-bharti-result-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live: तमिलनाडु, महाराष्ट्र पीएससी समेत विभिन्न विभागों में भर्तियां, जानें कैसे करना होगा आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 26 Feb 2022 06:56 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 26 Feb 2022 06:56 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Sarkari Results 2022 Live Updates: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
06:56 PM, 26-Feb-2022
Govt Jobs Update: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास की पात्रता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये हैं। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे।06:14 PM, 26-Feb-2022
सरकारी नौकरी 2022: इस तारीख तक करें आवेदन
एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 मार्च, 2022 को है। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें। इस भर्ती के माध्यम से कुल 583 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
05:07 PM, 26-Feb-2022
Sarkari naukri 2022: ऐसे कर सकते हैं अपना आवेदन
जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह अपना आवेदन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.onlinereg.in पर जाकर कर सकते हैं।04:04 PM, 26-Feb-2022
Govt Job Live: झारखंड एसएससी ने 500 से अधिक पदों पर निकालीं भर्तियां
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) एक्साइज कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।03:01 PM, 26-Feb-2022
सरकारी रिजल्ट : आगे की प्रक्रिया
रिपोर्ट के अनुसार इस परीक्षा में 1294 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से टीयर-2 परीक्षा के परिणाम के बाद अब सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने मेरिट सूची में अपना स्थान प्राप्त किया है, वह अपने सभी दस्तावेजों को जल्द से जल्द तैयार कर लें। जल्द ही आयोग की ओर से तारीखों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।02:15 PM, 26-Feb-2022
Sarkari Result 2022: सितंबर 2021 में हुई थी परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए पेपर -2 (टीयर-2) का आयोजन बीते साल 26 सितंबर को किया था। परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से पेन-पेपर मोड में ली गई थी। इस परीक्षा में 5,711 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इससे पहले एसएससी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए टीयर-1 परीक्षा का परिणाम 30 जून, 2021 को जारी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:43 PM, 26-Feb-2022
Sarkari Result: जूनियर इंजीनियर भर्ती पेपर -2 परीक्षा का परिणाम जारी
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती पेपर -2 की परीक्षा, 2020 का परिणाम जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।12:46 PM, 26-Feb-2022
सरकारी नौकरी: चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
तमिलनाडु पीएससी की ओर से जारी की गई भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, ऐसे पद जिनके लिए साक्षात्कार निर्धारित नहीं हैं, उनमें उम्मीदवारों का चयन केवल प्रारंभिक और मुख्य लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है।11:50 AM, 26-Feb-2022
सरकारी नौकरी : भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
अधिसूचना जारी होने की तारीख- 23 फरवरी, 2022आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 23 मार्च, 2022
प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- 21 मई, 2022
मुख्य परीक्षा की तारीख- सितंबर, 2022
साक्षात्कार की तारीख- फरवरी, 2023
11:06 AM, 26-Feb-2022