फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result Live 2022: मध्यप्रदेश पीएससी, एनएलसी समेत देश के विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां, जानें कैसे करना होगा आवेदन

Sat, 29 Jan 2022 10:27 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 29 Jan 2022 10:27 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naurki-Result (सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट), Bharti Latest Govt Jobs Admit Card Railway Police Answer Key Hindi News Updates: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी अपने वर्चुअल करियर मेले के माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप आवेदन कर सकते हैं :-
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri-Sarkari Result Live 2022 Latest Govt Jobs Alert Notifications 29 January Jobs In UP, mppsc, nlc, UPSSSC Recruitment Hindi News Updates
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:24 PM, 29-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: दो हजार से ज्यादा पदों पर निकलीं सरकारी भर्तियां

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने आईटीआई प्रशिक्षकों के 2,504 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 8 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। इसमें चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक प्रति महीना वेतन मिलेगा। उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। 
09:41 PM, 29-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: जूनियर इंजीनियर के 285 पदों पर निकलीं भर्तियां 

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड डिप्लोमा स्तर की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आयोग ने सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेडों के लिए 285 जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 22 फरवरी, 2022 तक का समय है। 
विज्ञापन
08:39 PM, 29-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: राजस्थान में निकलीं विभिन्न पदों पर भर्तियां

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। तकनीकी सहायक - रसायन के चार व तकनीकी सहायक - भू जल विज्ञान के 36, कनिष्ठ भू-भौतिकविद के पांच व कनिष्ठ भू जल वैज्ञानिक के आठ पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 3 फरवरी, 2022 से पंजीकरण करा सकेंगे। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के लिए 2 मार्च, 2022 तक का समय मिलेगा। 
07:35 PM, 29-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: डीडीए में निकलीं सरकारी नौकरियां 

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में अनुबंध के आधार पर 05 सलाहकार पदों पर भर्तियां निकाली हैं। डीडीए ने सलाहकार (सीनियर लैंडस्केप आर्किटेक्ट के दो पदों पर और  लैंडस्केप आर्किटेक्ट के तीन पदों पर सलाहकार के तौर पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.org.in पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन पत्र को उपलब्ध कराई गई ईमेल आईडी पर भेजें। उम्मीदवारों के पास आवेदन पत्र को ईमेल आईडी पर भेजने के लिए 9 फरवरी, 2022 तक का समय है।
 
06:55 PM, 29-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: युवाओं के लिए निकलीं भर्तियां 

भारतीय नौसेना ने 50 पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए स्पेशल नेवल ओरिएंटेशन कोर्स के लिए 50 एसएससी अधिकारी के पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का कार्य आईटी में होगा।  उम्मीदवार आधिकारिक joinindiannavy.gov.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को पढ़ सकते हैं। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 10 फरवरी, 2022 तक का समय है। आवेदन कर रहे उम्मीदवार 2 जुलाई 1997 और 01 जनवरी 2003 के बीच जन्मे होने चाहिए। 
05:56 PM, 29-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकलीं भर्तियां 

एनएचपीसी ने 68 सिविल इंजीनियर, 34 इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और 31 मैकेनिकल इंजीनियर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जेई के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 29,600 से 1,19,500 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा। जेई के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:57 PM, 29-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: एनएचपीसी में निकलीं जेई के पदों पर भर्तियां 

एनएचपीसी इंडिया ने सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल जूनियर इंजीनियर की भर्तियां निकाली हैं। जूनियर इंजीनयिर के कुल 133 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  nhpcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 31 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास 21 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।
03:36 PM, 29-Jan-2022

Sarkari Result: एमपीपीएससी ने जारी किया इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2020 का परिणाम

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2020 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह परीक्षा मैकेनिकल और ऑटोमोबाइल, सिविल और इलेक्ट्रिकल सहायक इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। 
02:58 PM, 29-Jan-2022

सरकारी रिजल्ट: यहां देखें परिणाम

यह परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने एचटीईटी परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in या bseh.org.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 
01:08 PM, 29-Jan-2022

Sarkari Result: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम जारी

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2021 के पीआरटी (लेवल-1), टीजीटी (लेवल-2) और पीजीटी (लेवल-3)  के परिणाम शुक्रवार 28 जनवरी, 2021 को जारी कर दिया है। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed