फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live: देश के विभिन्न बैंक और अन्य विभागों में हो रही बंपर भर्तियां, जानें कैसे करना है आवेदन

Wed, 09 Mar 2022 03:56 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 09 Mar 2022 03:56 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs Hindi News Updates:  सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। 

विज्ञापन
Sarkari Result Naukri Live Updates: Latest Govt Job Result, Sarkari Naukri in Delhi and Bihar, RRB NTPC Result, Railway Bharti Free Job Alert in Hindi
सरकारी नौकरी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:56 PM, 09-Mar-2022

Sarkari Naukri 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने स्टेनोग्राफर और यूडीसी के पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अब इसका लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
02:14 PM, 09-Mar-2022

सरकारी नौकरी: शैक्षणिक योग्यता

इंडियन बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले थलसेना, नौसेना और वायुसेना के भूतपूर्व सैनिकों का दसवीं पास होना जरूरी है। वहीं, उच्च शिक्षा और स्नातक की डिग्री धारण करने वाले उम्मीदवार आवेदन के योग्य नहीं हैं। वहीं, 15 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार एक्स-सर्विसमैन के कोटे के तहत आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
01:21 PM, 09-Mar-2022

Sarkari Jobs: ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार बिना कोई देर किए आधिकारिक वेबसाइट www.indianbank.in पर जाकर अपना आवेदन कर लें। इस भर्ती के माध्यम से इंडियन बैंक द्वारा विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 202 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 
12:08 PM, 09-Mar-2022

Sarkari job live: इंडियन बैंक में आवेदन की आखिरी तारीख आज

इंडियन बैंक ने सिक्योरिटी गार्ड के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भूतपूर्व सैनिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 फरवरी को जारी है और बुधवार 9 मार्च, 2022 को इन पदों पर आवेदन के लिए आखिरी तारीख है।
 
11:14 AM, 09-Mar-2022

सरकारी नौकरी 2022 : कब होगी परीक्षा?

बड़ौदा यूपी बैंक की ओर से इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन अप्रैल, 2022 में किया जा सकता है। परीक्षा प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर और वाराणसी में आयोजित की जाएगी। हालांकि, यह स्थान और तारीख अस्थायी है। परिस्थिति के अनुसार इनमें बदलाव भी किया जा सकता है। 
10:50 AM, 09-Mar-2022

सरकारी नौकरी: चयन प्रक्रिया और वेतन

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और भाषा टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 9 हजार रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 मार्च, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:52 AM, 09-Mar-2022

Sarkari Naukri: इतने पदों पर होगी भर्तियां

बड़ौदा यूपी बैंक की ओर से जारी की गई अप्रेंटिस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को कुल 250 रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 
09:00 AM, 09-Mar-2022

Sarkari Naukri 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन

बड़ौदा यूपी बैंक में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 मार्च, 2022 से शुरू हो चुकी है। संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च, 2022 तक निर्धारित की है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
08:23 AM, 09-Mar-2022

Sarkari Naukri: इस बैंक में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकलीं भर्तियां

बड़ौदा यूपी बैंक ने अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक है, वह अपना आवेदन बड़ौदा यूपी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट barodaupbank.in पर जाकर कर सकते हैं। 
07:03 PM, 08-Mar-2022

Govt Job : डीआरडीओ में 150 पदों पर निकलीं भर्तियां

इस अभियान के माध्यम से ग्रेजुएट अपरेंटिस, डिप्लोमा अपरेंटिस और आईटीआई अपरेंटिस आदि के रिक्त 150 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed