Sarkari Naukri 2023 Live: स्नातक पास युवाओं के लिए सैकड़ों नौकरियां, जानें कब-कहां और कैसे करना है भर्ती आवेदन
Latest Govt Jobs Sarkari Naukri Sarkari Result 2023 LIVE: क्या आप नौकरी की तलाश में हैं? यहां आपके लिए सुनहरा मौका है। यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभाग और सार्वजनिक उद्यम इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्रों के अलावा, दिग्गज कंपनियां भी नौकरियों की पेशकश कर रही हैं।
लाइव अपडेट
NTPC Recruitment 2023: पदों का विवरण
एनटीपीसी के इस भर्ती अभियान के तहत कुल 300 रिक्तियों को भरा जाएगा। जिनमें से 120 रिक्तियां विद्युत विभाग में सहायक प्रबंधकों के लिए हैं, 120 रिक्तियां यांत्रिक विभाग में सहायक प्रबंधकों की हैं शेष 60 रिक्तियां इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन में सहायक प्रबंधकों के लिए हैं। ध्यान रखें कि एनटीपीसी में सहायक प्रबंधक पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही ऊपरी आयु में छूट आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए लागू है।
NTPC Recruitment 2023
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने सहायक प्रबंधक के पद पर उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख दो जून, 2023 तक है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा एनटीपीसी के करिअर पेज ntpc.co.in पर भी आवेदन किया जा सकता है।
Govt Jobs IDBI Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार (केवल सूचना शुल्क) : 200 रुपये
अन्य उम्मीदवार (आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क) : 1000 रुपये
IDBI Recruitment 2023: समेकित वेतन
-
प्रथम वर्ष में रुपये 29,000/- प्रति माह। -
दूसरे वर्ष में रुपये 31,000/- प्रति माह। -
सेवा के तीसरे वर्ष में रुपये 34,000/- प्रति माह। -
इससे आगे नियमानुसार वेतन बढ़ोतरी लागू होगी।